फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Exclusive interview: Jayan Yadav says he is bowler who can bat

Exclusive: मैं ऐसा गेंदबाज हूं जो बल्लेबाजी भी कर लेता है: जयंत यादव

Tue, 11 Apr 2017 04:30 AM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह
सत्येन्द्र पाल सिंह Updated Tue, 11 Apr 2017 04:30 AM IST
विज्ञापन
Exclusive interview: Jayan Yadav says he is bowler who can bat
जयंत यादव

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के चोट के कारण और ऑलराउंडर ज्यां पॉल डुमिनी के निजी कारणों से उपलब्ध नहीं होने से दिल्ली डेयरडेविल्स की आईपीएल 10 में सभी उम्मीदें भारत के 27-वर्षीय ऑलराउंडर जयंत यादव जैसे अपने ऑलराउंडरों पर जा टिकी हैं। पहले पहल 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़े जयंत यादव का यह आईपीएल में अपनी टीम के लिए तीसरा सत्र होगा।अब तक दो आईपीएल सीजन में कुल आठ मैच खेल कर चार विकेट लेने वाले जयंत के हौसले बीते बरस इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में सीरीज के चौथे टेस्ट में नौंवे नंबर पर बल्लेबाजी सेंचुरी जड़ने से बुलंद हैं ही उनकी ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी धारदार हो गई है। जयंत यादव आईपीएल 10 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए जांबाज प्रदर्शन करने को बेताब हैं।

विज्ञापन


पिता की मौत के बाद भी ऋषभ पंत के जांबाजी से खेलते हुए जड़ी तूफानी हाफ सेंचुरी के बावजूद आईपीएल 10 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने अभियान का आगाज शनिवार को बेंगलुरू में आरसीबी के खिलाफ उसके घर में आगाज 15 रन से हार किया। दिल्ली को इस मैच में शीर्ष क्रम में खासतौर पर कॉक और डुमिनी जैसे धुरंधर बल्लेबाजों की कमी अखरी।  ऐसे में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट (आरपीएस) के खिलाफ मंगलवार के मैच में अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने की गरज से पुणे में दिल्ली नदीम या अमित मिश्रा जैसे अपने स्पिनरों में से किसी एक को बाहर रख कर जयंत यादव को मौका दे सकती है।
विज्ञापन


ऐसे में जयंत यादव से ‘अमर उजाला’  ने की एक्सक्लूजिव बातचीत पेश हैं बातचीत के मुख्य अंश...

बहुत कुछ खुद को टेस्ट से टी-20 के मुताबिक ढालने पर निर्भर

Exclusive interview: Jayan Yadav says he is bowler who can bat
जयंत यादव

आईपीएल 10 में दिल्ली डेयरडेविल्स की संभावनाओं पर ऑलराउंडर जयंत यादव ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट में सेंचुरी जड़ना और टी-20 में बल्लेबाजी कर दो एकदम जुदा बातें हैं। हर कोई यह जानता है कि मैं बल्लेबाजी भी कर सकता हूं। बहुत कुछ इस पर निर्भर करता है कि मैं टेस्ट क्रिकेट से खुद को टी-20 क्रिकेट के मिजाज के मुताबिक कितनी अच्छी तरह ढालता हूं। क्रिकेटर के रूप में बल्लेबाजी मेरी ताकत है, लेकिन मैंने हमेशा कहा कि मैं ऐसा गेंदबाज हूं जो बल्लेबाजी भी कर लेता है। मैं नौंवे नंबर पर बल्लेबाजी कर खुश हूं।’
 

प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ छाप छोड़ना चाहता हूं

Exclusive interview: Jayan Yadav says he is bowler who can bat
जयंत यादव

वह कहते हैं, ‘मैं आईपीएल 10 में अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ छाप छोड़ना चाहता हूं। मुझे अपनी पूरी क्षमता के मुताबिक अपनी भूमिका निभाने का यकीन है।  टी-20 में बल्लेबाजी करना आसान नहीं है, लेकिन मैं इसे एक चुनौती के रूप में लेता हूं। दनादन क्रिकेट यानी टी-20 का मिजाज ही ऐसा है कि इसमें हर गेंद आपकी टीम को मैच जिता सकती है। ऐसे में आपके लिए अहम है हालात का आकलन करना। बतौर गेंदबाज आपको विविधता की जरूरत होती है। आप हर किसी बल्लेबाज को एक सी ही गेंद नहीं कर सकते हैं। आपको इस बात को जेहन में रखना होगा कि आईपीएल में आज हर टीम बहुत स्मार्ट हो गई है। हर पिच का मिजाज अलग होता है। अलग होती है हर टीम।’


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed