फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 10 Harbhajan Singh played Gilli-Danda & Ashish Nehra and Yuvraj singh did dance

IPL 10: क्या आपने क्रिकेटर्स को गिल्ली डंडा खेलते देखा है? नहीं तो देखिए...

Wed, 19 Apr 2017 05:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 19 Apr 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
IPL 10 Harbhajan Singh played Gilli-Danda & Ashish Nehra and Yuvraj singh did dance
हरभजन सिंह और विराट कोहली - फोटो : Getty Images
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का दसवां सत्र चल रहा है। आईपीएल ने पिछले कुछ वर्षों में टी-20 मैच में सबसे ज्यादा आकर्षक पैदा किया है। आईपीएल के दौरान खिलाड़ी न केवल बल्ले और गेंद से प्रतिभा दिखाते हैं बल्कि वे इस दौरान अंदर छिपी दूसरी खूबियों का मुजाहिरा लोगों के सामने करते हैं। ऐसा ही कुछ इस सीजन में भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


कुछ साल पहले मैच खत्म होने के बाद टीमें पार्टियांं करती थीं। अब ऐसा नहीं होता है। पहले पार्टियों के जरिए प्रशंसको को अपने चहेते क्रिकेटर्स की लाइफ से जुड़े दूसरे पहलुओं के बारे में जानने का मौका मिलता था। लेकिन अब खिलाड़ियों ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स को अपने प्रंशसकों के साथ जुड़ने का जरिया बना लिया है। जहां वो उनसे न केवल बात करते हैं बल्कि उनके साथ जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को साझा करते हैं। 
विज्ञापन


इस सीजन की शुरुआत हुए अभी दो सप्ताह गुजरे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों ने प्रशंसकों के साथ कई रोचक पोस्ट साझा की हैं आईए इन्हीं पर नजर डालते हैं। इन पोस्ट में कई तो ऐसी हैं जिनसे वो जानकारी मिली है जो इससे पहले आपको आईपीएल स्टार्स के बारे में नहीं होगी न ही आपने खिलाड़ियों को इससे पहले ऐसा करते नहीं देखा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष नेहरा का डांस देखा है आपने...

IPL 10 Harbhajan Singh played Gilli-Danda & Ashish Nehra and Yuvraj singh did dance
आशीष नेहरा - फोटो : IPL
टीम इंडिया के ग्रेट ओल्ड मैन आशीष नेहरा को आपने कभी डांस करत देखा है यदि नहीं तो देख लीजिए। सनराइजर्स हैदराबाद के अपने साथियों युवराज सिंह और शिखर धवन के साथ वह डांस करते नजर आ रहे हैं। मौका एक विज्ञापन की शूटिंग का है। जहां ये तीनों खिलाड़ी बड़े मजाकिया लहजे में शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। 


 

गिल्ली डंडा चैंपियन हरभजन सिंह

IPL 10 Harbhajan Singh played Gilli-Danda & Ashish Nehra and Yuvraj singh did dance
हरभजन सिंह - फोटो : IPL
सरदारों को अपनी जिंदादिली के लिए जाना जाता है। मुम्बई इंडियंस के पूर्व कप्तान हरभजन सिंह भी इस मामले में अलग नहीं हैं। हरभजन सिंह को आपने गेंजबाजी और बल्लेबाजी करते हमेशा देखा है लेकिन गिल्ली डंडा खेलते शायद ही देखा हो। आईपीएल के दौरान होटल में भज्जी गिल्ली डंडा पर हाथ आजमाते देखे गए। उन्होंने इसका वीडियो शेयर किया है। 


 

सर जडेजा का हुआ शानदार स्वागत

IPL 10 Harbhajan Singh played Gilli-Danda & Ashish Nehra and Yuvraj singh did dance
Ravindra jadeja, IPL - फोटो : PTI
आईपीएल में पिछले साल तीसरे नंबर पर रही गुजरात लॉयंस की शुरुआत इस सीजन अच्छी नहीं रही। उसके कुछ खिलाड़ी चोटिल थे या आराम दिए जाने के कारण इस सीजन के शुरुआती मैचों में नहीं खेले। लेकिन सर जडेजा की वापसी हार का सामना कर रही गुजरात के लिए बेहद सुखद थी। टीम के हर खिलाड़ी ने जडेजा का वापसी पर खुले दिल से स्वागत किया। 





 

किंग्स इलेवन के खिलाड़ियों के बारे में नहीं जानते होंगे ये बातें

IPL 10 Harbhajan Singh played Gilli-Danda & Ashish Nehra and Yuvraj singh did dance
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : IPL official web
कई खिलाड़ियोंं को सालों से आप आईपीएल में खेलता देख रहे हैं लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ पहलुओं के बारे में आपको आज तक जानकारी नहीं होगी। ऐसी ही कुछ बातें आपको इस वीडियो में देखने को मिलेंगी जिसमें किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी खुद के अनछुए पहलुओं के बारे में बता  रहे हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed