फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   International Cricket Council bans T10 league franchise owner on corruption charges

ICC ने T-10 फ्रैंचाइजी के भारतीय मालिक को प्रतिबंधित किया, आखिर क्या था आरोप?

Thu, 30 Apr 2020 12:03 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 30 Apr 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
International Cricket Council bans T10 league franchise owner on corruption charges
टी -10 क्रिकेट लीग - फोटो : Social Media

ICC ने बुधवार को भारतीय व्यवसायी दीपक अग्रवाल को प्रतिबंधित कर दिया जो संयुक्त अरब अमीरात में 2018 में हुई टी-10 लीग में एक फ्रैंचाइजी के मालिक थे। एक भ्रष्टाचार रोधी जांच में बाधा डालने की बात स्वीकार करने के बाद अग्रवाल के खिलाफ यह फैसला लिया गया। उन्होंने भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लघंन की बात स्वीकार करने के बाद सहयोग की पेशकश की जिससे उन पर लगे दो साल के प्रतिबंध में से छह महीने निलंबित सजा है।

विज्ञापन


अग्रवाल कुछ समय के लिए टी-10 टीम सिंधिज के मालिक थे, उन्हें संहिता के अंतर्गत 2018 चरण के दौरान भागीदार होने के नाते आरोपित किया गया। भ्रष्टाचार रोधी इकाई की विस्तृत रिपोर्ट के अनुसार अग्रवाल को अज्ञात ‘मिस्टर एक्स’ के साथ मिलकर सबूत मिटाने के लिए आरोपित किया गया जिन्हें भी प्रतिभागी बताया गया है।
विज्ञापन


आईसीसी के आदेश के अनुसार, ‘अग्रवाल ने ‘मिस्टर एक्स’ को एक दूसरे के बीच हई बातचीत के सारे संदेश ‘डिलीट’ करने को कहा और एसीयू की जांच में शामिल होने से पहले उन्होंने उसका नंबर भी ‘डिलीट’ कर दिया।’ अग्रवाल को आचार संहिता के 2.4.7 अनुच्छेद के अनुसार आरोपित किया गया है जो चल रही जांच में किसी भी दस्तावेज को नष्ट करने, अन्य सूचनाओं को छुपाने या इनसे छेड़छाड़ करने से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी के महाप्रबंधक (इंटीग्रीटी) एलेक्स मार्शल ने कहा, ‘अग्रवाल ने हमारी जांच में कई बार बाधा डालने और विलंब करने का प्रयास किया। ऐसा महज एक बार नहीं हुआ। हालांकि उन्होंने यह बात स्वीकार ली और अन्य प्रतिभागियों को लेकर चल रही कई जांच के संबंध में सहायता जारी रखी। जिसका उनकी सजा पर असर पड़ा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed