{"_id":"6820b69457956734920f424f","slug":"injury-puts-royal-challengers-bengaluru-s-josh-hazlewood-return-in-doubt-if-ipl-2025-resumes-2025-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: जोश हेजलवुड का आईपीएल में वापसी कर पाना मुश्किल, चोट के कारण आरसीबी के लिए रह सकते हैं अनुपलब्ध","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: जोश हेजलवुड का आईपीएल में वापसी कर पाना मुश्किल, चोट के कारण आरसीबी के लिए रह सकते हैं अनुपलब्ध
Sun, 11 May 2025 08:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 11 May 2025 08:09 PM IST
सार
माना जा रहा है कि अगले सप्ताह से आईपीएल दोबारा शुरू हो सकता है। इस बीच, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को भी तगड़ा झटका लग सकता है क्योंकि उसके तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का उपलब्ध होना मुश्किल है।
विज्ञापन
जोश हेजलवुड
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल 2025 को दोबारा शुरू करने की तैयारियां कर रहा है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर संशय चल रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए नौ मई को आईपीएल एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया था, लेकिन सीजफायर की घोषणा के बाद अब इसे दोबारा शुरू करने पर बीसीसीआई आगे बढ़ गया है।
विज्ञापन
आरसीबी को लग सकता है झटका
आईपीएल के स्थगित होने के बाद विभिन्न टीमों के विदेशी खिलाड़ी स्वदेश लौट गए थे और अब बीसीसीआई के सामने इन खिलाड़ियों के वापस लौटने की चुनौती है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह से आईपीएल दोबारा शुरू हो सकता है। इस बीच, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को भी तगड़ा झटका लग सकता है क्योंकि उसके तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का उपलब्ध होना मुश्किल है।

कंधे की चोट के कारण हेजलवुड चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ तीन मई को खेले गए मैच में नहीं खेल सके थे। उनके लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ खेलने पर भी संशय था, लेकिन इससे पहले ही टूर्नामेंट स्थगित कर दिया गया। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, हेजलवुड पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। हेजलवुड ने कहा था कि वह आईपीएल 2025 के दौरान रिहैब कार्यक्रम जारी रखेंगे। अगर हेजलवुड वापसी नहीं कर पाए तो यह आरसीबी के लिए बड़ा झटका होगा।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल 2025 के शेष मैचों का कार्यक्रम सोमवार को हो सकता है जारी, कोलकाता में नहीं खेला जाएगा फाइनल?
ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल 2025 के शेष मैचों का कार्यक्रम सोमवार को हो सकता है जारी, कोलकाता में नहीं खेला जाएगा फाइनल?
डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले हेजलवुड का फिट होना जरूरी
समझा जाता है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया हेजलवुड की चोट से ज्यादा चिंतित नहीं है और उन्हें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मैच से पहले इंग्लैंड में होने वाले कंडीशनिंग शिविर के लिए टेस्ट टीम में चुना जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और ट्रेविस हेड को भी डब्ल्यूटीसी फाइनल को ध्यान में रखते हुए आईपीएल के फिर से शुरू होने पर भारत लौटने पर फैसला करना होगा। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और सनराइजर्स के सिर्फ तीन ग्रुप मैच ही बाकी है, लेकिन मिचेल स्टार्क की टीम दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है।