{"_id":"5d36eb038ebc3e6cf35f9ebe","slug":"injured-james-anderson-ruled-out-of-test-match-vs-ireland","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के लिए बुरी खबर, अनुभवी पेसर जेम्स एंडरसन चोटिल होकर टेस्ट मैच से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के लिए बुरी खबर, अनुभवी पेसर जेम्स एंडरसन चोटिल होकर टेस्ट मैच से बाहर
Tue, 23 Jul 2019 05:12 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 23 Jul 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
आयरलैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाले चार दिवसीय टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड को करारा झटका लगा है। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन चोटिल होकर लॉर्ड्स में होने वाले इस मैच से बाहर हो गए हैं। पिंडली की मासपेंशियों में चोट से जुझ रहे एंडरसन वापसी करने में नाकामयाब रहे। यह इंजरी उन्हीं 2 जुलाई को लंकशायर की ओर से खेलते हुए डरहम के खिलाफ 2 जुलाई को लगी थी। 36 वर्षीय एंडरसन अब वन-डे क्रिकेट नहीं खेलते।
विज्ञापन
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को बयान में कहा कि एक अगस्त से एजबेस्टन में होने वाले पहले एशेज टेस्ट से पूर्व एंडरसन का आकलन जारी रहेगा। मुख्य चयनकर्ता एड स्मिथ ने पिछले हफ्ते टीम की घोषणा करते हुए कहा था कि अगर चोट को लेकर कोई संशय रहा तो इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज को लेकर एशेज से पहले कोई जोखिम नहीं उठाया जाएगा। विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के दौरान मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर पहले ही चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन