फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDW vs AUSW Day-night Test: Jhulan, Pooja put visitors on top Stumps, Day 3

INDW vs AUSW: डे-नाइट टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत, झूलन-पूजा ने ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेला

Sat, 02 Oct 2021 06:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैरारा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैरारा Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 02 Oct 2021 06:30 PM IST
सार

INDW vs AUSW Day-night Test: एकमात्र डे-नाइट टेस्ट में भारत ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 143/4 है। भारत की तरफ से झूलन गोस्वामी और पूजा वस्त्राकर ने दो-दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया है।

विज्ञापन
INDW vs AUSW Day-night Test: Jhulan, Pooja put visitors on top Stumps, Day 3
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गोल्ड कोस्ट में कैरारा में खेले जा रहे एकमात्र डे-नाइट टेस्ट में भारत ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया मे अपनी पहली पारी 377/8 पर घोषित की। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम की निराशाजनक शुरुआत हुई है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कंगारू टीम ने 60 ओवर्स में चार विकेट के नुकसान पर 143 रन बना लिए हैं। एलिस पेरी 27 और एश्ले गार्डनर 13 रन बनाकर नाबाद हैं। तीसरे दिन झूलन गोस्वामी और पूजा वस्त्राकर ने दो-दो विकेट झटके हैं। ऑस्ट्रेलिया अब भी भारत से 234 रन पीछे है। बता दें कि भारत ने तीसरे दिन का खेल 276/5 से शुरू किया था। 

विज्ञापन

 


एलिस पेरी के नाम कीर्तिमान
ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पेरी ने खास उपलब्धि हासिल कीं। उन्होंने पूजा वस्त्राकर को आउट कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे किए। पेरी ने पहली पारी में 76 रन देकर दो विकेट झटके। पूजा के अलावा पेरी ने यस्तीका भाटिका का शिकार किया। बता दें कि पेरी ने टेस्ट में 31, वन-डे में 152 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 115 विकेट झटके हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed