फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट ने 29 गेंदों पर ठोके 70 रन, जीत से अनुष्का को दिया शादी की सालगिरह का तोहफा

Thu, 12 Dec 2019 09:19 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 12 Dec 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
INDvWI: Virat Kohli dedicates Mumbai T20 win to wife Anushka Sharma on wedding anniversary
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : FILE

वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई टी-20 में कोहली की बैटिंग देख हर कोई हैरान रह गया। कप्तान कोहली की बुधवार को शादी की दूसरी सालगिरह थी और इस खास मौके पर उन्होंने अपने टी-20 करियर की सबसे तेज फिफ्टी जमा दी। 29 गेंदों पर नाबाद 70 रन पिट दिए। कोहली ब्रिगेड के इस नायाब खेल के बूते ही भारत तीसरा और निर्णायक टी-20 मैच 67 रन से जीत पाया और सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया। मैच के बाद विराट ने अपनी यह खास पारी पत्नी अनुष्का को तोहफे के रूप में समर्पित की।

INDvWI: Virat Kohli dedicates Mumbai T20 win to wife Anushka Sharma on wedding anniversary
मैच के बाद विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

मैच के बाद कोहली को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया अपना अवॉर्ड लेने आए कोहली ने कहा, ‘हमने काफी बात की थी। बस फील्ड पर जाकर उसे अंजाम देना ही बचा था। मेरे पास कुछ अलग करने का मौका था जो कि मैं आमतौर पर नहीं करता। मैंने KL से कहा कि अंत तक रुकना है और कहा कि मैं कुछ लंबे शॉट्स लेने की कोशिश करूंगा। यह मेरी शादी की दूसरी सालगिरह थी और यह मेरे लिए एक खास दिन था।
 


 

INDvWI: Virat Kohli dedicates Mumbai T20 win to wife Anushka Sharma on wedding anniversary
मैच के बाद कप्तान कोहली - फोटो : ट्विटर

उन्होंने कहा कि, 'मुझे पता है कि मैं सारे फॉर्मेट्स में अपना योगदान दे सकता हूं, यह बस ध्यान लगाने की बात है। मेरा रोल अब अहम हो गया है क्योंकि मुझे दो रोल निभाने होते हैं। मैं कोशिश कर रहा हूं कि ऐसे भी खेल पाऊं। आपको आत्मविश्वास पाने के लिए पिच पर जाकर ऐसा करना होता है। मुझे लगता है कि पिच पर दो लोग एकदम साफ दिमाग से, जिस तरह से राहुल और रोहित खेले, वही अहम है। इससे पहले, पहले बैटिंग करते हुए ‘हम क्लियर नहीं रहते थे और हिचकिचाते थे कि हमें यह करना चाहिए या नहीं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvWI: Virat Kohli dedicates Mumbai T20 win to wife Anushka Sharma on wedding anniversary
विराट कोहली - फोटो : ट्वीटर

आक्रामक पारी के बाद जब विराट पवेलियन लौट रहे थे तब उन्हें पवेलियन में बैठी अनुष्का को फ्लाइंग किस देते हुए भी देखा गया। शादी की एनिवर्सरी पर विराट की हौसला-अफजाई के लिए अनुष्का स्टेडियम में मौजूद थी। भारत के विशाल स्कोर के जवाब में वेस्टइंडीज 8 विकेट पर 173 रन ही बना पाया। कप्तान कीरोन पोलार्ड ने 68 और शिमरोन हेटमायर ने 41 रन बनाए।
 

विज्ञापन
INDvWI: Virat Kohli dedicates Mumbai T20 win to wife Anushka Sharma on wedding anniversary
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

कोहली ने इस सीरीज में 183 की औसत से 183 रन बनाए। दो बार नॉटआउट रहने वाले कोहली ने इस दौरान दो हाफ सेंचुरी भी जड़ी। विराट पर वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में जबरदस्त दबाव था क्योंकि टीम इंडिया पिछले कुछ समय से टारगेट का बचाव नहीं कर पा रही थी। इस मैच में रोहित शर्मा (71) और केएल राहुल (91) ने भारत को तूफानी शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed