फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvWI: 'हिटमैन' रोहित शर्मा बने भारत के नए 'सिक्सर किंग', 400 छक्के के साथ बनाया खास कीर्तिमान

Thu, 12 Dec 2019 07:02 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 12 Dec 2019 07:02 AM IST
विज्ञापन
Rohit sharma completed his 400 international sixes becomes 1st indian to achieve milestone
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

भारत-वेस्टइंडीज के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सीरीज का तीसरा व निर्णायक टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज के तीसरे टी-20 में रोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Rohit sharma completed his 400 international sixes becomes 1st indian to achieve milestone
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

इस मुकाबले में हिटमैन ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 400 छक्के पूरे कर लिए। इसी के साथ वे ये कीर्तिमान हासिल करने वाले पहले भारतीय और विश्व के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं।

Rohit sharma completed his 400 international sixes becomes 1st indian to achieve milestone
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

रोहित शर्मा ने अब तक खेले 32 टेस्ट मैचों में 52 छक्के, 218 वनडे मैचों में 232 छक्के और 102 टी-20 क्रिकेट मैचों में 116* छक्के जड़े हैं। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में इस वक्त सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम ही है। उन्होंने अभी तक इस प्रारूप में 116* छक्के जड़े हैं। वहीं इस लिस्ट में 113 छक्के के साथ दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit sharma completed his 400 international sixes becomes 1st indian to achieve milestone
रोहित शर्मा - फोटो : social media

वनडे क्रिकेट में भी रोहित सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं और भारतीय खिलाड़ियों में सबसे आगे हैं। रोहित ने इस प्रारूप में अब तक 232 छक्के लगाए हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के
क्रिस गेल- 462 मैच, 534 छक्के
शाहिद अफरीदी: 524 मैच, 476 छक्के
रोहित शर्मा: 352 मैच, 400* छक्के
ब्रेंडन मैक्कुलम: 432 मैच, 398 छक्के

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed