INDvWI: वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, विराट कोहली की कप्तानी में वापसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों के लिए 14 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान हुआ है। टीम की कमान विराट कोहली संभालेंगे। रोहित शर्मा उपकप्तान होंगे।
एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली भारतीय सीनियर चयन समिति ने गुरुवार को टीम चयन की घोषणा की। दिनेश कार्तिक को बाहर किया गया है। जबकि तेज गेंदबज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।
विश्व कप 2019 को नजर में रखते हुए विकेटकीपर ऋषभ पंत को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है।
🚨Team for first 2 ODIs against Windies announced
Virat Kohli (Capt), Rohit Sharma (vc), Shikhar Dhawan, Ambati Rayudu, Manish Pandey, MS Dhoni (wk),Rishabh Pant, R Jadeja, Yuzvendra Chahal, Kuldeep Yadav, Mohammed Shami, Khaleel Ahmed, Shardul Thakur, KL Rahul #INDvWIविज्ञापन विज्ञापन— BCCI (@BCCI) October 11, 2018
भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे व अंतिम टेस्ट के बाद वनडे सीरीज का आगाज होगा। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच 21 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा। इस सीरीज में पांच वनडे मैच खेले जाएंगे, जिसके बाद तीन टी20 मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी।