फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvSL India vs Sri Lanka Third T20 Match Preview

साल की पहली सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ अंतिम टी-20 आज

Fri, 10 Jan 2020 01:11 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 10 Jan 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
INDvSL India vs Sri Lanka Third T20 Match Preview
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीत की दहलीज पर खड़ी है। बावजूद इसके टीम प्रबंधन दुविधा में है कि शुक्रवार को पुणे में होने मुकाबले में विजयी एकादश को ही उतारा जाए या संजू सैमसन और मनीष पांडे को इस सीरीज में एक मैच दिया जाए। इस साल अक्तूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्व कप के चलते टीम इंडिया प्रयोग कर रही है लेकिन इन दो खिलाड़ियों को अभी नहीं परखा गया है।

विज्ञापन

  
इंदौर में खेले गए पिछले मुकाबले में कम अनुभवी श्रीलंका के सामने भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा था। टीम ने 15 गेंद शेष रहते सात विकेट से जीत हासिल की थी। ऐसे में सैमसन और मनीष को उतारे जाने पर विचार हो भी रहा है। पांडे ने मौजूदा सीरीज सहित तीन सीरीजों में सिर्फ एक मैच खेला है। जबकि नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से वापसी करने वाले सैमसन को एक मैच भी नहीं मिला है।

विज्ञापन

युवा गेंदबाजों ने दिखाया दम

INDvSL India vs Sri Lanka Third T20 Match Preview
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरी ओर सीनियर तेज गेंदबाजों की अनुपस्थिति में शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी को मौका मिला है और वह प्रभावित करने में सफल रहे हैं। इंदौर में दोनों गेंदबाजों ने मिलकर पांच विकेट लिए थे। ठाकुर डेथ ओवरों में अच्छे थे तो सैनी ने अपनी रफ्तार और उछाल से बल्लेबाजों को परेशान किया। वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे जो ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को अपनी क्षमता दिखाने के पर्याप्त मौके मिले हैं। 

इंदौर में जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि उनकी टीम हर मैच के बाद बेहतर हो रही है। उन्होंने संकेत दिया कि टी-20 विश्व कप में प्रसिद्ध कृष्णा सरप्राइज पैकेज हो सकते हैं। सैमसन और पांडे बेंच पर बैठे रहने से थोड़े निराश होंगे लेकिन शुक्रवार को उन्हें मौका मिल सकता है।

हालांकि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि टीम प्रबंधन सीरीज जीतने के इरादे से ही अंतिम एकादश का चयन करेगा। ध्यान शिखर धवन पर भी लगा होगा जो लोकेश राहुल के साथ दूसरे सलामी बल्लेबाज के स्थान की दौड़ में हैं।

हालांकि इस समय राहुल ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा के जोड़ीदार की दौड़ में उनसे आगे दिखते हैं। जसप्रीत बुमराह हालांकि मंगलवार को वापसी मैच में अच्छा नहीं कर सके लेकिन वह अंतिम मैच में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

चहल और जडेजा बैठ सकते हैं बाहर

INDvSL India vs Sri Lanka Third T20 Match Preview
युजवेंद्र चहल

पंड्या के एक्शन में वापसी के बाद अगर दुबे टीम में अपना स्थान कायम रखना है तो बल्लेबाजी का मौका मिलने पर उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। श्रीलंकाई टीम में काफी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं तो स्पिनर कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर के टीम में अपना स्थान बरकरार रखने की उम्मीद है जिसका मतलब है कि रवींद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल को बाहर बैठना होगा।

एंजेलो को मौका दे सकती है श्रीलंका

श्रीलंकाई टीम को अगर घरेलू टीम को परेशानी में डालना है तो उन्हें काफी काम करना होगा। बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत हासिल करने के बाद लंबी पारी खेलनी होगी जो दूसरे टी-20 में ऐसा नहीं कर सके। ऑलराउंडर इसुरू उडाना का चोटिल होना भी टीम के लिए करारा झटका हे जो इंदौर में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे।

इससे उनके मुख्य गेंदबाज ने इंदौर में गेंदबाजी नहीं की। श्रीलंकाई टीम हालांकि बल्लेबाजी विभाग में अनुभव का फायदा उठा सकती है। 16 महीने बाद टी-20 में वापसी करने वाले एंजेलो मैथ्यूज को लगातार दो मैचों में नहीं चुना गया। लेकिन वह शुक्रवार को अंतिम एकादश में हो सकते हैं।

विज्ञापन

टीमें इस प्रकार हैं

INDvSL India vs Sri Lanka Third T20 Match Preview
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : ट्विटर

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, संजू सैमसन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और वॉशिंगटन सुंदर।

श्रीलंका: लसिथ मलिंगा (कप्तान), धनुष्का गुणतिलका, अविष्का फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, कुसल परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डि सिल्वा, भानुका राजपक्षे, ओशदा फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा, लाहिरु कुमारा, कुसल मेंडिस, लक्षण संदाकन और कसुन राजिता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed