2 अक्टूबर से विशाखापट्टनम में शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऋषभ पंत पर बड़ा फैसला लिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच बुधवार से खेला जाना है, इसके ठीक एक दिन पहले मीडिया से बात करते हुए कप्तान कोहली ने अपनी रणनीति और टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर बात की। पहले टेस्ट में ऋषभ पंत को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिल पाई है।
2 of 7
ऋषभ पंत
- फोटो : social media
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी समझे जाने वाले ऋषभ पंत को टीम मैनेजमेंट क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज देख रही है, उनपर लगातार भरोसा जताते हुए मौके दिए जा रहे हैं, लेकिन ऋषभ पंत कभी भी उन अपेक्षाओं पर खरे उतरते नजर नहीं आए, शायद यही कारण है कि विराट अब टीम में मौजूद अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋधिमान साहा को मौका देने के पक्ष में हैं।
3 of 7
ऋधिमान साहा
- फोटो : bcci
कोहली ने कहा कि बंगाल के क्रिकेटर साहा ‘दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर’ बने हुए हैं। साहा चोट के कारण लंबे समय तक टीम से बाहर रहे और अगस्त में वेस्टइंडीज दौरे पर दो टेस्ट की श्रृंखला के साथ टीम में वापसी की। साहा को हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला और दोनों ही मैचों में पंत ने विकेटकीपर की भूमिका निभाई।
4 of 7
ऋधिमान साहा
- फोटो : BCCI
कोहली ने पहले टेस्ट से पूर्व कहा, ‘हां, साहा फिट है और खेलने को तैयार है। वह हमारे लिए श्रृंखला की शुरुआत करेंगे। उसकी विकेटकीपिंग से सभी वाकिफ हैं। उसे जब भी मौका मिला तो उसने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि चोट के कारण वह बाहर रहा। इन हालात में वह हमारे लिए श्रृंखला की शुरुआत कर सकता है।’
5 of 7
ऋषभ पंत
- फोटो : social media
साहा ने अपना पिछला टेस्ट जनवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उनकी गैरमौजूदगी में पंत ने जिम्मेदारी संभाली और इंग्लैंड तथा आस्ट्रेलिया में शतक के साथ खेल के लंबे प्रारूप में टीम की पहली पसंद बन गए। पिछले कुछ समय में हालांकि पंत को खराब शॉट चयन के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और शायद यह भी एक कारण है कि टीम प्रबंधन ने श्रृंखला की शुरुआत साहा के साथ करने का फैसला किया। साहा ने 32 टेस्ट में 30.63 की औसत से 1164 रन बनाए हैं।