{"_id":"5d96c3fc8ebc3e014950a09d","slug":"indvsa-ravindra-jadeja-achieve-200-test-wickets-and-breaks-many-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvSA: रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 04 Oct 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ravindra jadeja
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम के राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने शनादार गेंदबाजी करते हुए एक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। जडेजा ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डीन एल्गर को आउट कर टेस्ट क्रिकेट में अपना 200 विकेट पूरा कर लिया। टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले जडेजा 10वें भारतीय गेंदबाज हैं।
2 of 5
ravindra jadeja
रवींद्र जडेजा ने ये कारनामा अपने 44वें टेस्ट मैच में किया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच शुरू होने से पहले उनके नाम 198 विकेट दर्ज थे। मैच के दूसरे दिन आखिरी सेशन में जडेजा ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेन पीट को आउट कर 199 विकेट के आंकडे पर पहुंच गए थे। शुक्रवार को आखिरी सत्र में उन्होने एल्गर को पुजारा के हाथों मिडविकेट पर कैच कराकर अपना 200वां टेस्ट विकेट झटक लिया।
3 of 5
रवींद्र जडेजा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले जडेजा दूसरे भारतीय गेंदबाज बने। टेस्ट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज आर अश्विन हैं। जिन्होंने सबसे तेज, 37 टेस्ट में 200 विकेट चटकाए हैं। जडेजा अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट चटकाने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड श्रीलंका के स्पिनर रंगना हेराथ के नाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jadeja
रवींद्र जडेजा ने अपना टेस्ट डेब्यू साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर के मैदान पर किया था। टेस्ट क्रिकेट में जडेजा ने नौ बार पांच विकेट और एक बार 10 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पहले टेस्ट में तीन दिन का खेल खत्म हो चुका है। सबसे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट गंवाकर 502 रन बनाते हुए अपनी पारी घोषित की थी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका अबतक 8 विकेट गंवाकर 385 रन बना चुका है। वह भारत की पहली पारी के स्कोर के आधार पर अभी भी 117 रन पीछे है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।