फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: जडेजा की फिरकी से पीछे रह गए अकरम जैसे दिग्गज, 200 विकेट लेकर रचा इतिहास

Fri, 04 Oct 2019 05:43 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 04 Oct 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
IndvSA Ravindra Jadeja beats Mitchell Johnson and Wasim Akram to register massive Test record
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम के मैदान पर खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन बाएं हाथ के भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट झटककर कई दिग्गज गेंदबाजों को पछाड़ दिया। दक्षिण अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर जडेजा के 200वें शिकार बने। इसके साथ ही जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज का ताज भी अपने सिर पर सजा लिया।



IndvSA Ravindra Jadeja beats Mitchell Johnson and Wasim Akram to register massive Test record
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने के मामले में जडेजा ने दिग्गज बाएं हाथ के गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले टेस्ट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज श्रीलंका के स्पिनर रंगना हेराथ थे। हेराथ ने 47 मैच खेलकर ये कारनामा किया था। जबकि जडेजा ने ये आंकड़ा अपने 44वें टेस्ट में ही दर्ज कर लिया।
IndvSA Ravindra Jadeja beats Mitchell Johnson and Wasim Akram to register massive Test record
मिशेल जॉनसन

रंगना हेराथ के अलावा ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल जॉनसन को भी जडेजा ने अपनी फिरकी के दम पर पछाड़ा। जॉनसन ने अपने टेस्ट करियर में 200 विकेट 49वें मैच में श्रीलंका के खिलाफ पूरा किया था। इसके अलावा मिचेल स्टॉर्क ने 50 टेस्ट और दिग्गज वसीम अकरम ने 51 टेस्ट में अपने 200 टेस्ट विकेट पूरे किए थे। जडेजा सभी के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट चटकाने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IndvSA Ravindra Jadeja beats Mitchell Johnson and Wasim Akram to register massive Test record
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले जडेजा 10वें भारतीय गेंदबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले जडेजा दूसरे भारतीय गेंदबाज बने। टेस्ट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज आर अश्विन हैं। जिन्होंने सबसे तेज, 37 टेस्ट में 200 विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन
IndvSA Ravindra Jadeja beats Mitchell Johnson and Wasim Akram to register massive Test record
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

बताते चलें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पहले टेस्ट में तीन दिन का खेल खत्म हो चुका है। सबसे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट गंवाकर 502 रन बनाते हुए अपनी पारी घोषित की थी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका अबतक 8 विकेट गंवाकर 385 रन बना चुका है। वह भारत की पहली पारी के स्कोर के आधार पर अभी भी 117 रन पीछे है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed