फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvENG: BCCI may allow 50 percent viewers for Test series against England

INDvENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 50 प्रतिशत दर्शकों को मिल सकती है अनुमति

Thu, 21 Jan 2021 12:08 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 21 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
INDvENG: BCCI may allow 50 percent viewers for Test series against England
बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कोरोना काल में पहली बार देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए बीसीसीआई कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही कारण है कि बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी इंग्लैंड के खिलाफ चेपॉक और मोटेरा स्टेडियम में होने वाले टेस्ट मैचों में स्टेडियम की कुल क्षमता का 50 प्रतिशत दर्शकों को प्रवेश की अनुमति देने पर सोच रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि पहले दो टेस्ट चेन्नई में होंगे जबकि बाकी दो टेस्ट मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम पर खेले जाएंगे। चेन्नई और अहमदाबाद में दो अलग अलग बायो बबल बनाए जाएंगे और टीमें चार्टर्ड फ्लाइट से यात्रा करेंगी। 
विज्ञापन


बोर्ड के एक सीनियर सूत्र ने कहा, ‘फिलहाल हम टेस्ट मैचों के लिए 50 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति दे सकते हैं। बीसीसीआई दोनों प्रदेश संघों और स्वास्थ्य अधिकारियों से बात कर रहा है।’ बीसीसीआई कोरोना मामलों पर भी नजर रखे हुए है और चेन्नई या अहमदाबाद में मामले बढने पर फैसला बदला भी जा सकता है। सूत्र ने कहा, ‘अगर जरूरी सावधानियों के साथ 50 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति दी जाती है जो यह संकेत होगा कि आईपीएल के दौरान दर्शकों को प्रवेश दिया जा सकता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड पहले दो टेस्ट के लिए टीम का चयन गुरूवार को करेगा। पहली बार खिलाड़ियों के कार्यभार को ध्यान में रखकर पूरी श्रृंखला के लिए टीम का ऐलान नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed