{"_id":"5dbea3d48ebc3e013371e945","slug":"indvban-yuzvendra-chahal-4-wickets-away-from-reaching-50-wickets-in-t20is","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार विकेट लेते ही स्पेशल क्लब में शामिल हो जाएंगे युजवेंद्र चहल, बुमराह-अश्विन की करेंगे बराबरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चार विकेट लेते ही स्पेशल क्लब में शामिल हो जाएंगे युजवेंद्र चहल, बुमराह-अश्विन की करेंगे बराबरी
Sun, 03 Nov 2019 03:24 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 03 Nov 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल
- फोटो : social Media
2016 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले युजवेंद्र चहल कब भारतीय टीम की जरूरत बन गए, किसी को पता नहीं लगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ आज से तीन मैच की टी-20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है, इसी मुकाबले में कलाई का यह स्पिनर अब एक खास मुकाम हासिल करने के बेहद करीब हैं।
विज्ञापन
भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल टी-20 में इंटरनेशनल स्तर पर अपने 50 विकेट पूरे करने से चार विकेट की दूरी पर हैं। हरियाणा के इस गेंदबाज से पहले जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ही भारत के लिए यह मुकाम हासिल कर सके हैं।
विज्ञापन
चोट के कारण बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह के टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में कुल 51 विकेट हैं। अश्विन के नाम 52 विकेट हैं। इस ऑफ स्पिनर ने 2017 के बाद से भारत के लिए एक भी टी-20 मैच नहीं खेला है।
विज्ञापन