{"_id":"5dcfd1d08ebc3e54bf3a4f55","slug":"indvban-indian-captain-virat-kohli-breaks-the-ms-dhoni-and-mohammad-azharuddin-test-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कप्तानों के कप्तान बने विराट...तोड़ा धोनी और अजहर का रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कप्तानों के कप्तान बने विराट...तोड़ा धोनी और अजहर का रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 16 Nov 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जीत के बाद विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंदौर के होलकर स्टेडियम में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को सीरीज के पहले टेस्ट में एक पारी और 130 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक खास कीर्तिमान अपने नाम कर लिया और पूर्व कप्तान एम एस धोनी और मोहम्मद अजहरूद्दीन को पछाड़ दिया है।
2 of 5
एमएस धोनी और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर में जीत के साथ ही विराट कोहली सर्वाधिक 10 बार एक पारी से दुश्मन को मात देने वाले भारतीय कप्तान बन गए। उन्होंने दिग्गज कप्तान एमएस धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ दिया है। धोनी ने एक पारी से 9 बार और अजहर ने यह कारनामा अपनी कप्तानी में आठ बार किया है।
3 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
यह भारत की लगातार छठी टेस्ट जीत है। यह लगातार आठवां मौका भी है, जब इंदौर का होलकर स्टेडियम भारतीय टीम की जीत का गवाह बना। साथ-साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अव्वल चल रही टीम इंडिया ने अपनी बादशाहत और मजबूत कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम ने लगातार तीसरा टेस्ट एक पारी और रन के अंतर से जीता है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पुणे टेस्ट में एक पारी और 137 रन से हराया था। वहीं इसी सीरीज में रांची टेस्ट को भी पारी और 202 रन से जीता था। शनिवार को इंदौर के होलकर मैदान पर विराट सेना ने बांग्लादेश को पारी और 130 रन से पटखनी दी है।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social Media
विराट कोहली ने धोनी के एक खास रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है, जो उन्होंने साल 2013 में बनाया था। धोनी ने 2013 में लगातार छह टेस्ट मैच जीते थे। विराट ने भी ये उपलब्धि वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश को हराकर हासिल कर ली है। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट जीते थे। विराट ने दो विंडीज के खिलाफ तीन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और एक बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मुकाबला जीतकर धोनी की बराबरी कर ली है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।