फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कप्तानों के कप्तान बने विराट...तोड़ा धोनी और अजहर का रिकॉर्ड

Sat, 16 Nov 2019 04:09 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 16 Nov 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
INDvBAN Indian Captain Virat Kohli breaks The MS Dhoni and Mohammad Azharuddin test Record
जीत के बाद विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

इंदौर के होलकर स्टेडियम में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को सीरीज के पहले टेस्ट में एक पारी और 130 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक खास कीर्तिमान अपने नाम कर लिया और पूर्व कप्तान एम एस धोनी और मोहम्मद अजहरूद्दीन को पछाड़ दिया है।



INDvBAN Indian Captain Virat Kohli breaks The MS Dhoni and Mohammad Azharuddin test Record
एमएस धोनी और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर में जीत के साथ ही विराट कोहली सर्वाधिक 10 बार एक पारी से दुश्मन को मात देने वाले भारतीय कप्तान बन गए। उन्होंने दिग्गज कप्तान एमएस धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ दिया है। धोनी ने एक पारी से 9 बार और अजहर ने यह कारनामा अपनी कप्तानी में आठ बार किया है।

INDvBAN Indian Captain Virat Kohli breaks The MS Dhoni and Mohammad Azharuddin test Record
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

यह भारत की लगातार छठी टेस्ट जीत है। यह लगातार आठवां मौका भी है, जब इंदौर का होलकर स्टेडियम भारतीय टीम की जीत का गवाह बना। साथ-साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अव्वल चल रही टीम इंडिया ने अपनी बादशाहत और मजबूत कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvBAN Indian Captain Virat Kohli breaks The MS Dhoni and Mohammad Azharuddin test Record
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम ने लगातार तीसरा टेस्ट एक पारी और रन के अंतर से जीता है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पुणे टेस्ट में एक पारी और 137 रन से हराया था। वहीं इसी सीरीज में रांची टेस्ट को भी पारी और 202 रन से जीता था। शनिवार को इंदौर के होलकर मैदान पर विराट सेना ने बांग्लादेश को पारी और 130 रन से पटखनी दी है।

विज्ञापन
INDvBAN Indian Captain Virat Kohli breaks The MS Dhoni and Mohammad Azharuddin test Record
विराट कोहली - फोटो : social Media
विराट कोहली ने धोनी के एक खास रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है, जो उन्होंने साल 2013 में बनाया था। धोनी ने 2013 में लगातार छह टेस्ट मैच जीते थे। विराट ने भी ये उपलब्धि वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश को हराकर हासिल कर ली है। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट जीते थे। विराट ने दो विंडीज के खिलाफ तीन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और एक बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मुकाबला जीतकर धोनी की बराबरी कर ली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed