{"_id":"d129810beaea8deb28bdaf01b4682586","slug":"indo-pak-cricket-unlikely-until-closure-of-26-11-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक के बीच सीरीज अभी नहीं ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत-पाक के बीच सीरीज अभी नहीं
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 06 Sep 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख शहरयार खान को हाल फिलहाल भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज की संभावनाएं नहीं दिख रही हैं। खान ने कहा कि जब तक मुंबई में हुए आतंकवादी हमले का केस समाप्त नहीं हो जाता, सीरीज की कोई संभावना नहीं दिख रही हैं। 80 वर्षीय शहरयार खान पाकिस्तान के विदेश सचिव रहने के साथ ही नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायुक्त भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
शहरयार ने कराची में एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा, ‘भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर निर्भर करती है। साथ ही भारतीय मीडिया और वहां के लोगों का इसके प्रति क्या नजरिया है, यह भी काफी महत्व रखता है।’
विज्ञापन
खान से जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि लाहौर लायंस की टीम को चैँंपियंस लीग में खेलने की अनुमति मिल जाएगी और अगर नहीं मिलती है तो क्या इससे दोनों देशों के बीच 2015 से 2023 के बीच जो छह द्विपक्षीय सीरीज आयोजित होने पर सहमति बनी है वह प्रभावित होगी तो उनका जवाब था,
विज्ञापन
‘अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि लाहौर लायंस की टीम खेलेगी या नहीं। हालांकि इस दिशा में प्रयास जारी है। जहां तक द्विपक्षीय सीरीज की बात है तो जब तक पाकिस्तान में मुंबई हमले का केस समाप्त नहीं हो जाता, इस पर संकट बने रहेंगे।’
गौरतलब है कि मुंबई आतंकी हमले में 164 लोग मारे गए थे जबकि 300 से अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। इस हमले के बाद अब तक दोनों देशों के बीच कोई पूर्ण सीरीज आयोजित नहीं हुई है।