फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indies and sri lanka will play for semifinals

सेमीफाइनल के लिए जूझेंगे श्रीलंका और विंडीज

Sat, 29 Sep 2012 12:56 AM IST
पल्लेकल/एजेंसी
पल्लेकल/एजेंसी Updated Sat, 29 Sep 2012 12:56 AM IST
विज्ञापन
indies and sri lanka will play for semifinals
सुपर-8 का अपना पहला मैच जीतने के बाद वेस्ट इंडीज और मेजबान श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल में सीट पक्की करने के लिए मुकाबला होगा। श्रीलंका ने अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को जबकि वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया था।
विज्ञापन


श्रीलंका के लिए सबसे बड़ी चुनौती ओपनर क्रिस गेल के तूफान को रोकना होगा। जबरदस्त फार्म में चल रहे गेल अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से शुरुआत से ही विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना देते हैं। उनके साथी ओपनर जानसन चार्लेस भी इंग्लैंड के खिलाफ 84 रन की आतिशी पारी खेलकर लय में आ चुके हैं।
विज्ञापन


कीरोन पोलार्ड, मार्लोन सैमुअल्स, ड्वेन ब्रावो और कप्तान डरेन सैमी बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी महारत रखते हैं। श्रीलंका के पास लसिथ मलिंगा और अजंता मेडिंस जैसे शानदार गेंदबाज हैं और उनकी गेल से भिड़ंत काफी दिलचस्प होगी। दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम भी पूरे रंग में है। कप्तान महेला जयवर्धने और तिलकरत्ने दिलशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पिनर सुनील नारायन विंडीज टीम के ट्रंप कार्ड हैं। अब देखना है कि श्रीलंकाई बल्लेबाज नारायन की फिरकी से कैसे निपटते हैं। आंकड़ों पर नजर डाले तो पलड़ा श्रीलंका का भारी है। दोनों टीमों ने अभी तक कुल तीन मैच खेले हैं और सभी मैच श्रीलंका ने जीते हैं। ऐसे में वेस्ट इंडीज की नजर श्रीलंका पर पहली जीत दर्ज करने पर भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed