कोरोना के कारण भारत का अगले महीने होने वाला श्रीलंका दौरा स्थगित
कोरोना वायरस महामारी के कारण भारतीय क्रिकेट टीम का अगले महीने होने वाला श्रीलंका दौरा स्थगित कर दिया गया है। आईसीसी ने गुरुवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। बता दें टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे पर तीन वन-डे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी थी।
India's tour to Sri Lanka, which was scheduled to take place later this month, has become the latest series to be postponed due to the ongoing COVID-19 pandemic. pic.twitter.com/nqO3urKiNP
— ICC (@ICC) June 11, 2020विज्ञापन
गौरतलब है कि टीम इंडिया को श्रीलंका में 24 जून से लेकर 11 जुलाई तक वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे फिलहाल के स्थगित करना पड़ा।
गुरुवार को जारी किए गए आधिकारिक बयान में एसएलसी की ओर से कहा गया, 'भारतीय राष्ट्रीय टीम का जून में होने वाला श्रीलंका दौरा तय शेड्यूल के हिसाब से नहीं होगा। बीसीसीआई ने एसएलसी को सूचित किया है कि कोविड-19 से जुड़े मौजूदा हालातों को देखते हुए तीन वनडे और तीन टी20 मैचों वाली इस सीरीज का आयोजन मुमकिन नहीं।'
बयान में आगे कहा गया, 'बीसीसीआई एफटीपी और अपने साथी सदस्यों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्हें क्रिकेट को फिर से शुरू करने के लिए कोई भी निर्णय लेने से पहले भारत सरकार और स्वास्थ्य नियामक अधिकारियों से सलाह लेनी होगी।'
इससे पहले 'द आईलैंड’ की एक रिपोर्ट के अनुसार खबर थी कि, बीसीसीआई ने सोमवार को श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) को इस दौरे के लिए हरी झंडी दे दी। हालांकि जब भारत सरकार इसके लिए मंजूरी देगी, तभी यह दौरा संभव हो पाएगा। रिपोर्ट के मुताबकि, अगस्त में लॉकडाउन के नियमों और पर्यटन संबंधी शर्तों में रियायत दी जा सकती है। ऐसे में एसएलसी को भरोसा है कि उसे मंत्रालय की ओर से अनुमति मिल जाएगी।