फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indias Tour Of Australia : Complete Details, When And Where Will Be Cricket One Day, T 20 And Test Series

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा ब्यौरा, कब-कहां होगी वन-डे, T-20 और टेस्ट सीरीज

Wed, 28 Oct 2020 12:02 PM IST
योगेश साहू स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 28 Oct 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
Indias Tour Of Australia : Complete Details, When And Where Will Be Cricket One Day, T 20 And Test Series
टीम इंडिया - फोटो : पीटीआई

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा ब्यौरा जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले सिडनी में एक-दिन रात्रि अभ्यास मैच खेलेगी।

विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को भारतीय टीम के 69 दिन तक चलने वाले इस दौरे का पूरा कार्यक्रम जारी किया है। इस कार्यक्रम में भारतीय टीम का सिडनी में 14 दिन का पृथकवास भी शामिल है, जो कि 12 नवंबर से शुरू होगा। भारतीय टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10 नवंबर को होने वाले फाइनल के बाद ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी।
विज्ञापन


बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेली जाने वाली टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत 17 दिसंबर को एडिलेड ओवल में दिन रात्रि के टेस्ट मैच से होगी। इसके बाद के मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (26 दिसंबर से), सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (सात जनवरी से) और ब्रिस्बेन के गाबा (15 जनवरी से) में खेले जाएंगे। इससे पहले सीमित ओवरों की श्रृंखला होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के मांग के अनुरूप मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच और सिडनी में नए साल के टेस्ट मैच के बीच एक सप्ताह का अंतर रखा गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मीडिया को दी जानकारी में कहा है कि भारतीय टीम 12 नवंबर को सिडनी पहुंचेगी। टीम 27 नवंबर को इस दौरे के पहले मैच से पूर्व सिडनी में पृथकवास पर रहेगी।

इसमें कहा गया है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया टेस्ट श्रृंखला से पहले अभ्यास मैचों की तिथियों की पुष्टि करता है। भारत छह से आठ दिसंबर के बीच ड्रमोयन ओवल (न्यू साउथ वेल्स) में ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के खिलाफ मैच खेलेगा और फिर ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के खिलाफ ही सिडनी के क्रिकेट ग्राउंड पर 11 से 13 दिसंबर तक दिन रात्रि मैच खेलेगा।

यहां खेले जाएंगे वनडे मैच

तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले दो मैच 27 और 29 नवंबर को सिडनी और तीसरा मैच दो दिसंबर को मनुका ओवल कैनबरा में खेला जाएगा। इसके बाद तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी। इसका पहला मैच मनुका ओवल कैनबरा में चार दिसंबर को जबकि अगले दो मैच छह और आठ दिसंबर को सिडनी में होंगे। इस तरह से सीमित ओवरों की श्रृंखला केवल दो शहरों सिडनी और कैनबरा में खेली जाएगी।

एडिलेड में दिन रात्रि टेस्ट मैच से टेस्ट श्रृंखला का आगाज होगा। बता दें कि इससे पहले इन दोनों टीमों ने कभी दिन रात्रि टेस्ट मैच नहीं गंवाया है। ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में गुलाबी गेंद से न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और पाकिस्तान को हराया है जबकि भारत ने अपना एकमात्र दिन रात्रि टेस्ट मैच पिछले साल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला था, जिसमें उसने बांग्लादेश को पराजित किया था।

हम बीसीसीआई के आभारी: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम सीईओ निक हॉकल ने कोविड-19 महामारी के बावजूद श्रृंखला का कार्यक्रम तैयार करने में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए बीसीसीआई का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि हम इस दौरे को लेकर पिछले कई महीनों से बीसीसीआई के साथ मिलकर काम कर रहे थे और इस तरह के मुश्किल समय में इस दौरे के लिये पेशेवर और पूरी तरह से सहयोगी रवैया अपनाने के लिये हम बीसीसीआई के आभारी हैं।

हॉकले ने इसके साथ ही कहा कि बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में दर्शकों को आने की अनुमति दी जा सकती है। इसके बोर्ड विक्टोरिया की प्रांतीय सरकार के साथ मिलकर काम रहा है। उन्होंने कहा कि हम इस मैच के लिये दर्शकों की उपस्थिति को लेकर विक्टोरिया सरकार और मेलबर्न क्रिकेट क्लब के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

एक नजर में जानें पूरा भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा कार्यक्रम

एकदिवसीय श्रृंखला
मैच दिन
पहला वनडे शुक्रवार, 27 नवंबर: सिडनी (दिन-रात्रि)
दूसरा वनडे रविवार, 29 नवंबर: सिडनी (दिन-रात्रि)
तीसरा वनडे बुधवार, 2 दिसंबर: कैनबरा (दिन-रात्रि)

टी20 श्रृंखला
मैच दिन
पहला टी20 शुक्रवार, 4 दिसंबर: कैनबरा (रात)
दूसरा टी20 रविवार, 6 दिसंबर - सिडनी (रात)
तीसरा टी20 मंगलवार, 8 दिसंबर - सिडनी (रात)

टेस्ट श्रृंखला
मैच दिन
पहला टेस्ट 17-21 दिसंबर - एडिलेड (दिन-रात्रि)
दूसरा टेस्ट 26-30 दिसंबर - मेलबर्न
तीसरा टेस्ट 7-11 जनवरी - सिडनी
चौथा टेस्ट 15-19 जनवरी - ब्रिस्बेन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed