फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indias Pair of Rohit and Rahul has Five Century partnerships along with Pakistans babar and rizwan

ओपनिंग जोड़ी की जंग: भारत के रोहित-राहुल और पाकिस्तान के बाबर-रिजवान के बीच कांटे की टक्कर, पांच बार शतकीय साझेदारी की

Sat, 20 Nov 2021 01:35 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 20 Nov 2021 01:35 PM IST
सार

भारत की ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा और केएल राहुल ने टी-20 क्रिकेट में पांच बार शतकीय साझेदारी की है। पाकिस्तान के बाबर और रिजवान भी यह कारनामा कर चुके हैं। इनके अलावा कोई दूसरी ओपनिंग जोड़ी ऐसा नहीं कर पाई है। 

विज्ञापन
Indias Pair of Rohit and Rahul has Five Century partnerships along with Pakistans babar and rizwan
रोहित शर्मा और लोकेश राहुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की बराबरी कर ली है। इस टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान के लिए कमाल करने वाले बाबर और रिजवान ने टी-20 क्रिकेट में पांच बार शतकीय साझेदारी की है। अब भारत के रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने भी मिलकर यह कारनामा किया है। इन दोनों जोड़ियों के अलावा दूसरी कोई भी ओपनिंग जोड़ी अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में यह कारनामा नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन


टी-20 वर्ल्डकप 2021 के शुरुआती दो मैचों में रोहित और राहुल लय में नहीं थे। इस वजह से टीम इंडिया को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। वहीं बाबर और रिजवान ने मिलकर पाकिस्तान को कई मैच जिताए थे। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय ओपनर लय में लौटे और उसके बाद से लगातार रन बनाए हैं। इसी वजह से भारतीय टीम लगातार मैच जीत रही है। 
विज्ञापन


बाबर-रिजवान ने 22 मैच में बनाया रिकॉर्ड
पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने 22 पारियों में पांच बार शतकीय साझेदारी की है। वहीं भारत के रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने 27 पारियों में पांच बार शतकीय साझेदारी की है। इस लिहाज से पाकिस्तानी जोड़ी भारत से आगे है। हालांकि इन दोनों ने एशिया के बाहर बहुत ज्यादा मैच नहीं खेले हैं, वहीं रोहित और राहुल ने न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में अच्छा प्रदर्शन किया है। एशिया के बाहर बाबर और रिजवान की कड़ी परीक्षा होगी। खासकर रिजवान को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
टी-20 में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी
खिलाड़ी पारियां रन औसत  शतकीय साझेदारी
बाबर और रिजवान 22 1256 59.8 5
रोहित और राहुल 27 1535 59.03 5
गुप्टिल और विलियमसन 30 1389 47.89 4
धवन और रोहित 52 1743 33.51 4
कुपर और डाउड 23 855 38.86 3


पाकिस्तानी जोड़ी ने सिर्फ दो सालों में पांच बार शतकीय साझेदारी की है, जबकि रोहित और राहुल पिछले पांच सालों से पारी की शुरुआत कर रहे हैं। हालांकि शिखर के टीम में रहने पर राहुल चौथे या पांचवें नंबर पर भी बल्लेबाजी करते थे।  


पिछली पांच पारियों में रोहित और राहुल ने किया कमाल
पिछली पांच पारियों में रोहित शर्मा और केएल राहुल ने लगातार 50 रनों से ज्यादा की साझेदारी की है और भारतीय टीम ने ये सभी मैच जीते हैं। टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद इन दोनों ने खूब रन बनाए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ 140 रन की साझेदारी के बाद इन दोनों ने 70, 86, 50 और 117 रन की साझेदारी की है। पिछले पांच मैचों में रोहित और राहुल मिलकर 463 रन बनाए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed