NZvIND: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय वन-डे टीम का एलान, चोटिल धवन की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है।
पांच मैचों की टी-20 सीरीज में चोटिल धवन की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को शामिल किया गया है। वहीं, तीन मैचों की वन-डे सीरीज के लिए धवन की जगह युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को टीम में जगह दी गई है।
टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज शिखर धवन कंधे की चोट की वजह से न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो गए, जिसके बाद टी-20 और वन-डे सीरीज में क्रमशः संजू सैमसन और पृथ्वी शॉ को शामिल किया गया।
शॉ को पहली बार वन-डे टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर उन्हें डेब्यू करने का मौका मिलता है वह वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 230वें भारतीय खिलाड़ी होंगे।
गौरतलब है कि 24 जनवरी से शुरू हो रहे न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को पांच टी-20, तीन वन-डे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत शुक्रवार से होगी। पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा।
भारतीय वन-डे टीम
NEWS: India’s ODI squad against New Zealand announced: Kohli (C), R. Sharma (VC), P. Shaw, Rahul, Shreyas, M. Pandey, Pant (WK), S. Dube, Kuldeep, Chahal, Jadeja, Bumrah, Shami, Saini, S. Thakur, Kedar
— BCCI (@BCCI) January 21, 2020
Dhawan ruled out of T20I and ODI series. Details - https://t.co/lw5gZey833 pic.twitter.com/5ATv8QTLLe
चोटिल धवन के बाद भारतीय टी-20 टीम
विराट कोहली (कप्तान),रोहित शर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दूबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी , रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर।