फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indias five biggest test win against west indies

जब दुनिया भर में लहराया था तिरंगा, ये हैं वेस्टइंडीज पर टीम इंडिया की 5 सबसे बड़ी जीत

Sat, 06 Oct 2018 03:08 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
indias five biggest test win against west indies
टीम इंडिया

टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले टेस्ट के तीसरे दिन वेस्टइंडीज को एक पारी और 272 रन से मात देकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। यह टीम इंडिया की पारी के अंतर के लिहाज से टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी जीत भी रही। 

विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ भी भारतीय टीम की पारी के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। वैसे, बता दें कि टीम इंडिया ने पांचवीं बार टेस्ट में विंडीज को एक पारी और रन के अंतर से मात दी। राजकोट टेस्ट में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 649/9 के स्कोर पर पारी घोषित की।
विज्ञापन


जवाब में कैरीबियाई टीम की पहली पारी 181 और दूसरी पारी 196 रन पर ऑलआउट हुई। चलिए आपको बताते हैं कि टीम इंडिया की वेस्टइंडीज पर 5 सबसे बड़ी टेस्ट जीत कौनसी हैं:

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर की शाही विदाई

indias five biggest test win against west indies
सचिन तेंदुलकर - फोटो : india today

यह टेस्ट कोई भी भारतीय क्रिकेट फैन नहीं भूल सकता। 16 नवंबर 2013 को दोपहर के समय जब 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने माइक अपने हाथ में लेकर विदाई भाषण दिया तो अधिकांश आंखें भीगी हुई थीं। 14 नवंबर 2013 से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर हुआ यह टेस्ट तीन दिन के भीतर ही खत्म हो गया।

भारत ने इस टेस्ट में वेस्टइंडीज को एक पारी और 126 रन के विशाल अंतर से मात दी। कैरीबियाई टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला और उसकी पहली पारी 182 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में टीम इंडिया ने 495 रन बनाए। 

अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी और 200वां टेस्ट खेल रहे सचिन तेंदुलकर ने 74 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा 113 और रोहित शर्मा 111 ने भी बेहतरीन पारी खेली। इसके बाद विंडीज की दूसरी पारी 187 रन पर ऑलआउट हुई। टीम इंडिया की वेस्टइंडीज पर पारी के अंतर से यह सबसे बड़ी जीत है।

द्रविड़-सहवाग के शतकों के सामने पिस गया विंडीज

indias five biggest test win against west indies
राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग

टीम इंडिया ने मुंबई में 9 अक्टूबर 2002 से शुरू हुए इस टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और तीसरे ही दिन टेस्ट अपने नाम किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने वीरेंद्र सहवाग (147) और राहुल द्रविड़ (100 रिटायर्ड हर्ट) की बेहतरीन पारियों की बदौलत 457 रन बनाए। भारतीय टीम की पहली पारी 163।5 ओवर में 457 रन पर ऑलआउट हुई।

जवाब में वेस्टइंडीज की पहली व दूसरी पारी क्रमशः 157 और 188 रन पर ऑलआउट हुई। भारत की तरफ से पहली पारी में अनिल कुंबले और जहीर खान ने 4-4 विकेट लिए। दूसरी पारी में हरभजन सिंह ने 7 जबकि अनिल कुंबले ने तीन विकेट चटकाए।

कोहली के 200, अश्विन का ऑलराउंड प्रदर्शन, टीम इंडिया की एशिया के बाहर सबसे बड़ी जीत

indias five biggest test win against west indies
विराट कोहली - फोटो : BCCI

कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट करियर का पहला शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ ही बनाया था। 21 जुलाई 2016 को संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के नॉर्थ साउंड में शुरू हुआ टेस्ट 24 जुलाई 2016 को खत्म हो गया।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कोहली ने 283 गेंदों में 24 चौको की मदद से 200 रन बनाए। रवि अश्विन ने 253 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 113 रन बनाए। भारत ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 566 के स्कोर पर घोषित की।

विशाल स्कोर के सामने विंडीज टीम बौनी साबित हुई और उसकी पहली पारी 243 रन पर सिमट गई। उमेश यादव और मोहम्मद शमी ने 4-4 विकेट झटके। अमित मिश्रा को दो सफलताएं मिलीं।

दूसरी पारी में भी विंडीज टीम टक्कर नहीं दे सकी और 78 ओवर में 231 रन पर ढेर हो गई। भारत ने तरह मुकाबला एक पारी और 92 रन के अंतर से जीता। रवि अश्विन ने सात विकेट चटकाए, जबकि इशांत शर्मा, उमेश यादव और अमित मिश्रा को एक-एक विकेट मिला। अश्विन को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह एशिया के बाहर टीम इंडिया की पारी के अंतर से सबसे बड़ी जीत भी रही।

'हिटमैन' का तूफानी डेब्यू और अश्विन के ऑलराउंड प्रदर्शन के सामने विंडीज ने टेके घुटने

indias five biggest test win against west indies
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में 6-8 नवंबर 2013 तक टेस्ट खेला गया। कैरीबियाई कप्तान डैरेन सैमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसकी पहली पारी 234 रन पर ऑलआउट हुई। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। रवि अश्विन ने भी दो विकेट झटके।

जवाब में टीम इंडिया ने 453 रन बनाए। 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने टेस्ट डेब्यू करते हुए 177 रन की उम्दा पारी खेली। रवि अश्विन (124) ने भी विंडीज गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए शतक जमाया।

इसके बाद शमी ने अपनी रफ्तार से कैरीबियाई बल्लेबाजों को खूब डराया और पांच विकेट झटके। अश्विन की फिरकी भी विंडीज बल्लेबाजों के लिए काल बनी, जिन्होंने तीन विकेट लिए। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 168 रन पर ही सिमट गयी और भारत ने यह टेस्ट एक पारी और 51 रन से जीता। रोहित शर्मा को डेब्यू मैच में शतक जमाने के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

हिरवानी का ड्रीम डेब्यू, फिरकी के जाल में उलझ गई विंडीज

indias five biggest test win against west indies
नरेंद्र हिरवानी

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच यह टेस्ट चेन्नई में 11-15 जनवरी 1988 तक खेला गया। भारतीय कप्तान रवि शास्त्री ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कपिल देव (109) के शतक की बदौलत भारत ने पहली पारी में 382 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 184 रन पर ही सिमट गई। भारत की तरफ से डेब्यू करने वाले लेग स्पिनर नरेंद्र हिरवानी ने 8 विकेट लिए।

इसके बाद भारतीय टीम ने डब्ल्यूवी रमन (83) की उम्दा पारी की मदद से अपनी दूसरी पारी 8 विकेट पर 217 रन के स्कोर पर घोषित की और कैरीबियाई टीम के सामने 416 रन का लक्ष्य रखा।

नरेंद्र हिरवानी ने फिर अपना जलवा बिखेरा और पहली पारी के समान दूसरी पारी में भी 8 विकेट झटके। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी सिर्फ 160 रन पर ढेर हुई और भारत ने 255 रन के विशाल अंतर से यह मैच अपने नाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed