{"_id":"d1d90906-7906-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"indians-go-for-grind-for-second-day-ahead-of-australia-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी के धुरंधरों ने किया फील्डिंग का जमकर अभ्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी के धुरंधरों ने किया फील्डिंग का जमकर अभ्यास
बंगलूरू/खेल डेस्क
Updated Sun, 17 Feb 2013 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले हफ्ते शुरू हो रहे चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले यहां अभ्यास के लिए पहुंची भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने रविवार को अपना पूरा ध्यान फील्डिंग में अभ्यास पर लगाया।
विज्ञापन
यहां के चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीन दिवसीय अभ्यास शिविर के दूसरे दिन भारतीय टीम सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर मैदान पहुंच गई। सपोर्ट सटाफ द्वारा 12 बजकर 40 मिनट पर लंच ब्रेक घोषित करने से पहले टीम ने फील्डिंग का कठिन अभ्यास किया।
विज्ञापन
यहां के बेहद सुहाने मौसम में सुबह मैदान में पहुंचने के बाद खिलाड़ियों ने पहले व्यायाम कर खुद को तरोताजा किया। चाहे युवा हों या अनुभवी, सभी ने अभ्यास सत्र में पूरे मनोयोग के साथ हिस्सा लिया। कोच डंकन फ्लेचर और फील्डिंग कोच ट्रेवर पेनी के साथ ही गेंदबाजी कोच जोए डावेस की देखरेख में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों ने तीन ग्रुपों में बंटकर जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन
इसमें सबसे पहले बाउंड्री कैच की प्रैक्टिस कराई गई। इसके बाद खिलाड़ियों ने रन आउट पर अभ्यास के लिए स्टंप पर जमकर निशाने साधे। टीम इंडिया ने शनिवार को भी यहां लगभग छह घंटे तक अभ्यास किया था।