{"_id":"60a3f40110bf3f240c12641f","slug":"indian-women-set-to-play-test-in-australia-after-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी: इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टेस्ट मैच खेलेगी भारतीय महिला टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तैयारी: इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टेस्ट मैच खेलेगी भारतीय महिला टीम
Tue, 18 May 2021 10:37 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 18 May 2021 10:37 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम एक टेस्ट खेलेगी जबकि एकदिवसीय और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी हिस्सा लेगी। बता दें कि भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछला टेस्ट 2006 में खेला था।
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम अगले महीने इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी लंबे प्रारूप का मुकाबला खेलने की तैयारी में है। भारतीय महिला टीम सात साल बाद इंग्लैंड में 16 जून से पहला टेस्ट खेलेगी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम एक टेस्ट खेलेगी जबकि एकदिवसीय और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी हिस्सा लेगी। बता दें कि भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछला टेस्ट 2006 में खेला था।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी ने कहा, 'इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दो टीमें हैं जो अब भी टेस्ट खेलती हैं और भविष्य में जब वे भारत आएंगे या जब भारत इन दोनों देशों का दौरा करेगा तो आपको टेस्ट मैच देखने को मिलेंगे।' उन्होंने कहा, 'पुरुषों के गुलाबी गेंद के टेस्ट के इतर यह विचार पेश किया गया था और बाद में शीर्ष परिषद की बैठक में इस पर चर्चा की गई।'
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया दौरे की घोषणा अब तक नहीं की गई है लेकिन ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगान शुट ने इसी महीने कहा था कि इस श्रृंखला का आयोजन सितंबर के मध्य से कराने की योजना है।