{"_id":"5b970de1867a557ea77abf46","slug":"indian-women-cricket-team-will-tour-sri-lanka-for-qualify-in-icc-women-world-cup-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय महिला क्रिकेट टीम एक खास लक्ष्य के साथ श्रीलंका का करेगी दौरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय महिला क्रिकेट टीम एक खास लक्ष्य के साथ श्रीलंका का करेगी दौरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Sep 2018 06:05 AM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : bcci
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला टीम आईसीसी महिला चैंपियनशिप के तीसरे दौर के मुकाबले के लिए 11 से 16 सितंबर तक श्रीलंका का दौरा करेगी। आईसीसी महिला विश्व कप 2021 के लिए क्वालिफाई करने की दौड़ में निचले चार पायदान पर चल रहे श्रीलंका, भारत, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की नजरें शीर्ष चार पर चल रहे ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के करीब पहुंचने पर टिकी हैं।
विज्ञापन
आईसीसी महिला विश्व कप 2017 के फाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय टीम छह मैचों में चार अंक के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर चल रही है। टीम ने दोनों जीत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-1 की जीत के दौरान दर्ज की।
विज्ञापन
श्रीलंका की टीम पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलने के बाद कोई अंक नहीं जुटा सकी है। श्रीलंका की टीम 11 से 16 सितंबर तक होने वाली सीरीज में भारत की मेजबानी करेगी। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
घरेलू सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त के बाद भारत के पास वापसी करने का मौका है, जबकि श्रीलंका की टीम खाता खोलने के इरादे से उतरेगी और टूर्नामेंट के पिछले सत्र में भारत के खिलाफ 0-3 की हार को भुलाना चाहेगी।