फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indian women cricket team beats south africa by 178 runs in second odi

INDvSA: टीम इंडिया ने किया कमाल, द. अफ्रीका में जीती वन-डे सीरीज

Wed, 07 Feb 2018 08:58 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Feb 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
indian women cricket team beats south africa by 178 runs in second odi
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : File
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्मृति मंधाना की शतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को दूसरे वन-डे में 178 रनों से मात देने में कामयाब रही। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम तीन वन-डे मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन


टॉस जीतकर द. अफ्रीका ने पहले टीम इंडिया को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। लेकिन भारतीय ओपरनों ने उनके इस फैसले को गलत साबित करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 302 रन बनाए। भारत की ओर से स्मृति मंदाना ने 129 गेंदों में 135 रन की पारी खेली। इसके अलावा हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 55 और वेदा कृष्णामूर्ति ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली। वहीं, कप्तान मिताली राज ने 20 रन बनाए। 
विज्ञापन


303 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका 30.5 ओवर खेलकर महज 124 रन पर ही ढेर हो गई। मैच में सबसे अधिक विकेट पूनम यादव ने 4 विकेट लिए, जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट झटके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सबके बीच यह मैच तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के लिए भी यादगार रहा। गोस्वामी ने इस मैच में अपने 200 विकेट पूरे किए और इसी के साथ वह दुनिया की पहली महिला गेंदबाज बन गई हैं, जिनके नाम 200 विकेट हैं। स्मृति मंधाना को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed