फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian will take on new zealand to complete hattrick win in iCC women's t20 world cup

महिला टी-20 विश्व कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत की हैट्रिक की तैयारी, दो मैच जीत चुकी है टीम इंडिया

Thu, 27 Feb 2020 08:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 27 Feb 2020 08:02 AM IST
सार

03 : मैच जो पिछले दोनों टीमों ने खेले हैं, उनमें न्यूजीलैंड जीतने में सफल रही है 
103 : रन की पारी खेली थी हरमनप्रीत ने पिछले विश्व कप में इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 
 

विज्ञापन
Indian will take on new zealand to complete hattrick win in iCC women's t20 world cup
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पहले दो मैचों में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश पर जीत से भारतीय महिला क्रिकेट टीम उत्साह से भरी है। टीम बृहस्पतिवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के अपने अगले मैच में जीत की हैट्रिक पूरी करने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया पर 17 रन से और बांग्लादेश पर 18 रन से जीत दर्ज करने के लिए बहुत अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी। भारत अभी पांच टीमों के ग्रुप ए में दो मैचों में चार अंक लेकर शीर्ष पर है।

विज्ञापन

शेफाली से आतिशी तेवर की उम्मीद 

न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत से हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम सेमीफाइनल के करीब पहुंच जाएगी जो ग्रुप ए और ग्रुप बी से शीर्ष पर रहने वाली दो टीमों के बीच खेला जाएगा। पहले दो मैचों में भारत ने गेंदबाजी में प्रभावशाली प्रदर्शन किया, लेकिन बल्लेबाजी में हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना से बड़े स्कोर की उम्मीद है। सोलह वर्षीय शेफाली वर्मा ने अब तक अपने आक्रामक तेवरों का शानदार नजारा पेश किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 रन बनाने के अलावा बांग्लादेश के खिलाफ 17 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली जेमिमा रोड्रिग्ज ने भी 26 और 34 रन की दो उपयोगी पारियां खेली लेकिन कप्तान हरमनप्रीत बड़ा स्कोर नहीं बना पाई और टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। भारतीय टीम में अनुभवी मंधाना की वापसी होने की संभावना है जो बुखार के कारण बांग्लादेश के खिलाफ नहीं खेल पाई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम की फिरकी फिर दिखाएगी कमाल 

मध्यक्रम में दीप्ति शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 49 रन बनाकर उपयोगी योगदान दिया था जबकि बांग्लादेश के खिलाफ वेदा कृष्णमूर्ति ने 11 गेंदों पर नाबाद 20 रन की पारी खेली थी। गेंदबाजी विभाग में पूनम यादव ने दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अब तक सात विकेट लिए हैं। उन्हें मध्यम गति की गेंदबाज शिखा पांडे से पूरा सहयोग मिला। शिखा ने अब तक पांच विकेट हासिल किए हैं। 

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की चुनौती आसान नहीं 

न्यूजीलैंड का हालांकि हाल में भारत के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उन्होंने इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले तीनों मैच जीते थे। ठीक एक साल पहले उसने तीन टी-20 मैचों की घरेलू सीरीज में भारतीय टीम को 3-0 से हराया था। भारत हालांकि वेस्टइंडीज में 2018 में खेले गए टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 34 रन की बड़ी जीत से प्रेरणा लेना चाहेगा। हरमनप्रीत ने उस मैच में 103 रन की यादगार पारी खेली थी। न्यूजीलैंड के पास कप्तान सोफी डिवाइन, सूजी बेट्स, ली ताहुहु और अमेलिया केर के रूप में कुछ शीर्ष स्तर की खिलाड़ी हैं। कीवी टीम ने पहले मैच में श्रीलंका को आसानी से सात विकेट से हराया। उस मैच में कप्तान सोफी ने नाबाद 75 रन की पारी खेली थी।

टीमें इस प्रकार हैं

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, पूनम यादव, राधा यादव, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देओल, राजेश्वरी गायकवाड़, ऋ चा घोष, वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर में से।

न्यूजीलैंड: सोफी डिवाइन (कप्तान), रोजमेरी मेयर, अमेलिया केर, सूजी बेट्स, लॉरेन डाउन, मैडी ग्रीन, होली हडलस्टन, हेले जेन्सेन, लीग कास्पेरेक, जेस केर, केटी मार्टिन (विकेटकीपर), केटी पर्किन्स, अन्ना पीटरसन, रेचेल प्रीस्ट , ली ताहुहु में से।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed