फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian umpire Nitin Menon has pulled out of upcoming Champions Trophy set to be held in Pakistan and Dubai

Champions Trophy: पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेंगे अंपायर नितिन मेनन, आईसीसी ने अधिकारियों की सूची घोषित की

Wed, 05 Feb 2025 06:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 05 Feb 2025 06:03 PM IST
सार

आईसीसी ने बुधवार को 15 मैच अधिकारियों की सूची की घोषणा की जिसमें तीन मैच रेफरी और 12 अंपायर शामिल हैं जो 19 फरवरी को कराची में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के अधिकारी होंगे जिसका फाइनल नौ मार्च को होगा।

विज्ञापन
Indian umpire Nitin Menon has pulled out of upcoming Champions Trophy set to be held in Pakistan and Dubai
नितिन मेनन - फोटो : X

विस्तार

आईसीसी के एलीट पैनल अंपायरों में शामिल भारत के नितिन मेनन 19 फरवरी से होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेंगे। मेनन ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस आईसीसी टूर्नामेंट में अंपायरिंग से बाहर रहने का विकल्प चुना है। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में तीन जगह कराची, लाहौर और रावलपिंडी में आयोजित किया जाएगा, जबकि भारत सुरक्षा चिंताओं के कारण अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा जिसमें शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से होगी।
विज्ञापन

आईसीसी ने अधिकारियों की सूची घोषित की 
आईसीसी ने बुधवार को 15 मैच अधिकारियों की सूची की घोषणा की जिसमें तीन मैच रेफरी और 12 अंपायर शामिल हैं जो 19 फरवरी को कराची में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के अधिकारी होंगे जिसका फाइनल नौ मार्च को होगा। ऑस्ट्रेलिया के डेविड बून, श्रीलंका के रंजन मदुगले और जिम्बाब्वे के एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट को आठ टीमों के टूर्नामेंट के लिए मैच रेफरी के रूप में नामित किया गया है। टूर्नामेंट के लिए चुने गए तीनों मैच रेफरी अनुभवी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई में होने वाले मैचों में अंपायरिंग नहीं कर सकते मेनन 
मेनन दुबई में होने वाले मैचों में अंपायर नहीं हो सकते थे क्योंकि आईसीसी तटस्थ अंपायरों की नियुक्ति की नीति का पालन करता है। विश्व संस्था ने अधिकारियों की सूची जारी करने के लिए अपने बयान में मेनन पर कोई टिप्पणी नहीं की। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने कहा, आईसीसी मेनन को चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में शामिल करना चाहता था, लेकिन उन्होंने निजी कारणों से पाकिस्तान नहीं जाने का फैसला किया। 
विज्ञापन

आईसीसी ने कहा, 12 अंपायरों का एक प्रतिष्ठित पैनल आठ टीम के इस टूर्नामेंट में अंपायरिंग करेगा जिसमें से छह अंपायर 2017 के चरण में शामिल थे जिनमें रिचर्ड केटलबोरो भी शामिल हैं जो पिछली चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में अंपायरिंग कर चुके हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मैच अधिकारी:
अंपायर: कुमार धर्मसेना, क्रिस गैफनी, माइकल गॉ, एड्रियन होल्डस्टॉक, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबोरो, अहसान रजा, पॉल रीफेल, शारफुद्दौला इब्ने शाहिद, रॉडनी टकर, एलेक्स व्हार्फ, जोएल विल्सन।
मैच रेफरी: डेविड बून, रंजन मदुगले, एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed