फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian U-19 cricket team departs for South Africa, first match against sri lanka

अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम रवाना, श्रीलंका के खिलाफ करेगी अपने अभियान की शुरुआत

Fri, 20 Dec 2019 04:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 20 Dec 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
Indian U-19 cricket team departs for South Africa, first match against sri lanka
भारतीय अंडर-19 टीम - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की अंडर-19 टीम वर्ल्ड कप के शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुई। 17 जनवरी से शुरू हो रहे इस वर्ल्ड कप में मौजूदा चैंपियन भारत अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ 19 जनवरी को करेगी।

विज्ञापन


चार बार की विश्व विजेता भारतीय टीम की कमान प्रियम गर्ग को सौंपी गई, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव चंद जुरेल टीम के उपकप्तान हैं। 

13वें वर्ल्ड तप में इस बार कुल 16 टीमें वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही हैं, जिसे चार ग्रुपों में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप-ए में है। भारत का दूसरा मुकाबला जापान और तीसरा न्यूजीलैंड से होगा। इस वर्ल्ड का खिताबी मुकाबला नौ फरवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि हर ग्रुप में चार ही टीमें होंगी। प्रत्येक ग्रुप से दो शीर्ष टीमें सुपर लीग में पहुंचेंगी। वॉर्म अप मैच 12 से 15 जनवरी के बीच जोहानसबर्ग और प्रिटोरिया में खेले जाएंगे। चार शहरों और आठ मैदानों पर कुल 24 मैच खेले जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने अब तक चार, ऑस्ट्रेलिया ने तीन, पाकिस्तान ने दो और इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका 1-1 बार यह अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर चुके हैं। मालूम हो कि भारत ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

भारतीय टीम: प्रियम गर्ग (कप्तान), ध्रुव चंद जुरेल (विकेटकीपर और उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, दिव्यांश सक्सेना, शाश्वत रावत, दिव्यांश जोशी, शुभांग हेगड़े, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, अथर्व अंकोलेकर, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सुशांत मिश्र, विद्याधर पाटिल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed