फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian team will not wear Asian Games kits in the T20 match against Japan know reason and details

एशियाई खेल: जापान के खिलाफ टी20 मैच में एशियाड किट नहीं पहनेगी भारतीय टीम, क्या है कारण? जानें मामला

Sat, 19 Sep 2026 08:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 19 Sep 2026 08:39 PM IST
सार

भारत और जापान के बीच एशियाई खेलों में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होने से ठीक पहले एकमात्र टी20 मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम एशियाड की किट पहनकर खेलने नहीं उतरेगी।

विज्ञापन
Indian team will not wear Asian Games kits in the T20 match against Japan know reason and details
भारतीय टीम - फोटो : ANI/Reuters

विस्तार

टीम इंडिया मंगलवार को जापान के साथ होने वाले एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपनी राष्ट्रीय जर्सी पहनकर खेलेगी। यह मैच जापान के साथ राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में खेला जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले इस एकमात्र मैच के लिए एशियन गेम्स वाली किट की बजाय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की आधिकारिक जर्सी पहनेगी। 
विज्ञापन

22 सितंबर को होना है मैच
यह मैच आइची-नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होने से दो दिन पहले खेला जाएगा, जिसमें भारत, जापान और आठ अन्य टीमें हिस्सा लेंगी। एशियन गेम्स के क्रिकेट इवेंट के लिए किट अलग होगी, जैसा कि भारतीय महिला टीम के मामले में देखा गया था। यह एकमात्र मैच दोनों टीमों के बीच पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच है और यह दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के जश्न की शुरुआत करने वाला एक खास आयोजन है। यह मैच 'स्पोर्ट 75' की शुरुआत करने वाला मुख्य कार्यक्रम है। यह एक व्यापक द्विपक्षीय पहल है जो जापानी प्रधानमंत्री सनाए तकाइची और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच शिखर सम्मेलन में हुए समझौते से शुरू हुई थी, जिसका मकसद खेल के क्षेत्र में आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैकिया ने बताया था महत्वपूर्ण क्षण
इस ऐतिहासिक मैच के बारे में बात करते हुए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि यह खेल के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। सैकिया ने कहा था, बीसीसीआई इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनकर खुश है क्योंकि भारत और जापान की पुरुष टीमें जापान में एक खास टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए एक साथ आ रही हैं। यह क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। यह भारतीय टीम को एक नई जगह ले जाता है और जापान और पूर्वी एशिया में बड़ी संख्या में लोगों तक इस खेल को पहुंचाने का मौका देता है।

उन्होंने आगे कहा, भारत और जापान के बीच मजबूत और लंबे समय से चले आ रहे संबंध और दोस्ती है। हमें खुशी है कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के 75 साल पूरे होने के जश्न में क्रिकेट भी शामिल होगा। हम इस मैच को संभव बनाने के लिए जापान क्रिकेट एसोसिएशन (जेसीए) के प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed