{"_id":"669fa558040b35f52f0a8ab9","slug":"indian-team-took-the-field-in-for-their-first-training-session-gautam-gambhir-and-suryakumar-also-present-2024-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: भारतीय टीम ने श्रीलंका में शुरू की तैयारियां, गंभीर और सूर्यकुमार ने भी ट्रेनिंग में लिया हिस्सा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: भारतीय टीम ने श्रीलंका में शुरू की तैयारियां, गंभीर और सूर्यकुमार ने भी ट्रेनिंग में लिया हिस्सा
Tue, 23 Jul 2024 06:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:13 PM IST
सार
कप्तान सूर्यकुमार के अलावा हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल जैसे अन्य स्टार खिलाड़ी श्रीलंका पहुंचे थे। टी20 सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच दो अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : Screen Grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम मुख्य कोच गौतम गंभीर और टी20 टीम के नवनियुक्त कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में श्रीलंका के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है। भारतीय टीम ने गंभीर और सूर्यकुमार के नेतृत्व में मंगलवार को पहले ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लिया। टीम सोमवार को श्रीलंका पहुंच गई थी और उन्होंने बिना देरी किए सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी है। भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होगी।
विज्ञापन
कप्तान सूर्यकुमार के अलावा हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल जैसे अन्य स्टार खिलाड़ी श्रीलंका पहुंचे थे। टी20 सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच दो अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके सभी मुकाबले कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में होंगे। नियमित कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली वनडे सीरीज के लिए बाद में श्रीलंका पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोचिंग स्टाफ और सैमसन से चर्चा करते दिखे गंभीर
ट्रेनिंग सत्र के दौरान मुख्य कोच गंभीर कोचिंग स्टाफ और संजू सैमसन के साथ चर्चा की। इसके बाद कोच और कप्तान ने टीम के साथ भी चर्चा की। टी20 विश्व कप के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया था और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गंभीर को यह जिम्मेदारी सौंपी थी। गंभीर ने भारतीय टीम के लिए लक्ष्य निर्धारित किए हैं।

𝗛𝗲𝗮𝗱 𝗖𝗼𝗮𝗰𝗵 𝗚𝗮𝘂𝘁𝗮𝗺 𝗚𝗮𝗺𝗯𝗵𝗶𝗿 𝗧𝗮𝗸𝗲𝘀 𝗖𝗵𝗮𝗿𝗴𝗲! 💪#TeamIndia | #SLvIND | @GautamGambhir pic.twitter.com/sbG7VLfXGc
— BCCI (@BCCI) July 23, 2024
श्रीलंका आने से पहले की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस
गंभीर ने श्रीलंका दौरे पर जाने से पहले मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। गंभीर ने उस दौरान कहा था, मैंने हमेशा कहा है कि खुश ड्रेसिंग रूम ही विजेता ड्रेसिंग रूम होता है। यह मेरी जिम्मेदारी है। मैं बहुत सी चीजों को जटिल नहीं बनाता। मैं एक बहुत ही सफल टीम की कमान संभाल रहा हूं जो टी20 विश्व कप की चैंपियन है और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तथा वनडे विश्व कप की उपविजेता है।