Indian Team New Jersey Video: टी20 विश्व कप में 2016 वाली जर्सी में दिखेगी टीम इंडिया, वीडियो देख फैंस खुश
एमपीएल ने बताया है कि टी20 विश्व कप की शुरुआत से पहले नई जर्सी लॉन्च की जाएगी। हालांकि, इस जर्सी का रंग 2016 टी20 विश्व कप वाली जर्सी के समान है। भारतीय फैंस ने आसमानी नीले रंग की जर्सी को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
विस्तार
एमपीएल ने बताया कि फैंस इस जर्सी का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन कैसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा "अगर आप लोग समर्थन नहीं करते हैं तो यह खेल वैसा नहीं रहता है। बीसीसीआई के साथ खेल के लिए अपना जुनून दिखाएं और अपने फैन मोमेंट शेयर करें।"
The game is not really the same without you guys cheering us on!
— MPL Sports (@mpl_sport) September 13, 2022
Show your fandom along with @BCCI for the game by sharing your fan moments on https://t.co/jH9ozOU1e9#MPLSports #IndianCricketTeam #ShareYourFanStories #CricketFandom #loveforcricket #cricket pic.twitter.com/VObQ3idfUz
नई जर्सी की घोषणा से प्रशंसकों में खुशी का माहौल है, जिन्होंने ट्विटर पर उत्साह के साथ अपनी खुशी जाहिर की।
भारतीय चयनकर्ताओं ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया में अगले महीने से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के लिए टीम का एलान किया। भारतीय टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है। ये दोनों चोट की वजह से एशिया कप में नहीं खेले थे और भारतीय टीम फाइनल में जगह नहीं बना पाई थी। टी20 विश्व कप की टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। वहीं, आवेश खान टीम का हिस्सा नहीं हैं।
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।