फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian team Reached Dharamshala for IND vs NZ ODI WC 2023 Match players had fun in beautiful scenery

Video: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के लिए धर्मशाला पहुंची टीम इंडिया; खूबसूरत वादियों में खिलाड़ियों ने की मस्ती

Fri, 20 Oct 2023 09:23 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 20 Oct 2023 09:23 PM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमें विश्व कप 2023 में अपने शुरुआती चार मैच जीत चुकी हैं। सिर्फ यही दोनों टीमें अब तक कोई मैच नहीं हारी हैं। ऐसे में धर्मशाला में होने वाला मुकाबला बेहद रोमांचक होगा।
 

विज्ञापन
Indian team Reached Dharamshala for IND vs NZ ODI WC 2023 Match players had fun in beautiful scenery
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 में अब टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से है। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम धर्मशाला पहुंच चुकी है। बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी। इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ी मस्ती करते नजर आए। शुभमन गिल ने प्लेन में बज रहे गाने को दोहराने की कोशिश की। वहीं, बाकी खिलाड़ी धर्मशाला की खूबसूरत वादियों का आनंद लेते दिखे। 
विज्ञापन


धर्मशाला में भारतीय टीम हार्दिक पांड्या के बिना पहुंची है। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोट लगी थी। हार्दिक सिर्फ तीन गेंद करने के बाद वापस लौट गए थे। स्कैन में पता चला है कि उनके टखने में चोट है और फिटनेस हासिल करने के लिए उन्हें बेंगलूरू में राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी में भेज दिया गया है। हार्दिक की अनुपस्थिति में टीम इंडिया में बदलाव होना तय है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिग्गजों का कहना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में शार्दुल ठाकुर की जगह मोहम्मद शमी को मौका दिया जाना चाहिए। वहीं, चोटिल हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव को मौका मिलना चाहिए। भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमें विश्व कप 2023 में अपने शुरुआती चार मैच जीत चुकी हैं। सिर्फ यही दोनों टीमें अब तक कोई मैच नहीं हारी हैं। ऐसे में धर्मशाला में होने वाला मुकाबला बेहद रोमांचक होगा। इस अहम मुकाबले के बाद सिर्फ एक ही टीम ऐसी रहेगी, जो विश्व कप में अजेय होगी। इस अहम मुकाबले से पहले हार्दिक का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए चिंता की बात है। 

इस मैच में भारत न्यूजीलैंड से 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी लेना चाहेगा। 2019 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। इस मैच में भारतीय टीम अच्छी स्थिति में थी, लेकिन धोनी के रन आउट होने के बाद भारत की हार तय हो गई थी। इसके अलावा न्यूजीलैंड ने भारत को 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी हराया था। भारत इस मैच में इन दोनों हार का बदला लेना चाहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed