फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Team Plays Holi in bus before Ahmedabad Test, Virat Kohli dance and Rohit Sharma Gulal

Team India Holi Video: होली पर भारतीय टीम की मस्ती, रंग बरसे गाने पर जमकर थिरके कोहली, रोहित ने उड़ाया गुलाल

Tue, 07 Mar 2023 06:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 07 Mar 2023 06:58 PM IST
सार

भारतीय टीम ने बस में ही जमकर होली खेली। इस मौके पर विराट कोहली कॉम डाउन और रंग बरसे गाने पर जमकर डांस करते नजर आए। वहीं, रोहित शर्मा ने उनके ऊपर खूब गुलाल फेंका। 
 

विज्ञापन
Indian Team Plays Holi in bus before Ahmedabad Test, Virat Kohli dance and Rohit Sharma Gulal
team india holi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम होली के मौके पर अहमदाबाद टेस्ट की तैयारी में लगी हुई है। इंदौर में हार के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी हर हाल में अहमदाबाद टेस्ट अपने नाम कर सीरीज जीतना चाहेंगे। इसी वजह से पूरी टीम अगले मैच की तैयारी में लगी हुई है। इस बीच खिलाड़ियों ने टीम की बस में ही होली का त्योहार मनाया। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने होली के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

विज्ञापन


इस वीडियो में विराट कोहली सबसे आगे होली का जश्न मनाते दिख रहे हैं। वह कॉम डाउन और रंग बरसे गाने पर डांस कर रहे हैं। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा पीछे से उनके ऊपर गुलाल फेंक रहे हैं। श्रेयस अय्यर सहित टीम के सभी खिलाड़ी रंग-बिरंग गुलाल से रंगे हुए हैं। टीम का सपोर्ट स्टाफ भी जमकर होली का जश्न मना रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)



ईशान किशन ने भी भारतीय टीम के होली का जश्न मनाते हुए वीडियो शेयर किया है, जिसमें सभी खिलाड़ी चिल्लाते हुए होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस वीडियो में भी सभी खिलाड़ी रंग-बिरंगे दिखाई दे रहे हैं। ईशान ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सभी को होली की शुभकामनाएं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)


View this post on Instagram

A post shared by Team India (@indiancricketteam)




यह वीडियो शेयर करते हुए शुभमन गिल ने लिखा कि भारतीय टीम की तरफ से होली की शुभकामनाएं। 
 

भारतीय टीम के अलावा महिला प्रीमियर लीग में आरसीबी की टीम में शामिल खिलाड़ियों ने भी जमकर होली का आनंद लिया। इस मौके पर विदेशी खिलाड़ी भी रंग-बिरंगे गुलाल में रंगी नजर आईं। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी ने भी जमकर होली खेली और इसकी तस्वीरें भी शेयर कीं। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने होली खेलने के बाद अपनी फोटो शेयर करते हुए फैंस से पूछा कि उनके हाथ में क्या है। 
 

नौ मार्च से टेस्ट सीरीज खेलेगी भारतीय टीम
भारत को नौ मार्च से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी मुकाबला खेलना है। इस सीरीज में भारत फिलहाल 2-1 से आगे हैं। अहमदाबाद में होने वाला टेस्ट मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। यह मैच जीतने पर भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed