फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indian team management was not interested play series against sri lanka

टीम इंडिया नहीं चाहती थी द.अफ्रीका दौरे से पहले श्रीलंका के खिलाफ खेलना

Fri, 19 Jan 2018 08:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Jan 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
indian team management was not interested play series against sri lanka
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : File
टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका में अभी तक जिस तरह का शर्मनाक प्रदर्शन किया है, उसे देखकर कोई भी यकीन नहीं करेगा कि यही टीम हाल ही में श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने रनों के अंबार लगा रहे थे। इस बीच एक दिलचस्प खबर यह आई है कि टीम इंडिया तो श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलना ही नहीं चाहती थी। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, जिस समय श्रीलंका भारत दौरे पर आई थी, वहां उसकी जगह पर पाकिस्तान को भारत दौर पर आना था। लेकिन दोनों देशों के बीच राजनीतिक रिश्ते खराब होने के कारण सीरीज नहीं हो पाई और बीसीसीआई ने पाक की जगह पर श्रीलंका को बुला लिया।    
विज्ञापन


हालांकि इस सीरीज को लेकर टीम मैनेजमेंट ने बोर्ड से कहा था कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज को ज्यादा लंबा करने की जरुरत नहीं है। मैनेजमेंट का प्रस्ताव था कि तीन टी20 मैच रद्द किया जाए या फिर 3 टेस्ट की जगह पर सिर्फ 6 वन-डे की सीरीज खेली जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनेजमेंट चाहता था कि टीम इंडिया 2 हफ्ते पहले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाए। हालांकि बीसीसीआई ने भी कहा था कि जो खिलाफ श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं वो अफ्रीका जा सकते हैं, लेकिन मैनेजमेंट चाहता था कि पूरी टीम इंडिया एक साथ दौरे के लिए रवाना हो।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed