फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Team Intra squad warm-up match preview against India A ahead of test series against England

Intra-Squad Warm-up: सीरीज की तैयारियों को अंतिम रूप देगा भारत, इंट्रा स्क्वाड मैच से संयोजन पर रहेगी नजरें

Thu, 12 Jun 2025 08:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेकेनहैम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेकेनहैम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 12 Jun 2025 08:00 PM IST
सार

भारत ए ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो अनौपचारिक टेस्ट मैच खेले थे और उसमें बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया था। किसी भी सीरीज से पहले इस तरह के मैच टीम की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।

विज्ञापन
Indian Team Intra squad warm-up match preview against India A ahead of test series against England
गौतम गंभीर - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले तैयारियों को अंतिम रूप देगी। भारत की सीनियर टीम और भारत ए के बीच शुक्रवार से चार दिवसीय इंट्रा स्क्वाड मैच खेला जाएगा। इस दौरान जहां टीम की कोशिश तैयारियों को अंतिम रूप देने पर रहेगी, वहीं टीम प्रबंधन सही संयोजन पर नजरें रखेगा। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। 
विज्ञापन

भारत ए ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो अनौपचारिक टेस्ट मैच खेले थे और उसमें बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया था। किसी भी सीरीज से पहले इस तरह के मैच टीम की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। मुख्य कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में भारतीय टीम ने यह मैच खाली स्टेडियम में खेलने का विकल्प चुना है जिससे विपक्षी टीम को उनकी रणनीति की भनक नहीं लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप-जडेजा पर रहेगी निगाहें 
इस मैच में कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन पर निगाह रहेगी और भारतीय टेस्ट टीम की अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए इन दोनों के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की संभावना है। यह मैच 20 जून से हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले सीनियर टीम का एकमात्र अभ्यास मैच होगा। यूरोपीय फुटबॉल क्लब लंबे समय से ऐसा करते रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे में भी ऐसा किया था।
विज्ञापन

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने बुधवार को कहा था कि यह मैच भारत की तैयारी की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि सामान्य अभ्यास सत्रों से एक दिन में 90 ओवर गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण करने की क्षमता विकसित करना मुश्किल होता है। इस चार दिवसीय मैच को आधिकारिक तौर पर प्रथम श्रेणी का दर्जा प्राप्त नहीं है। इसमें यदि कोई बल्लेबाज सस्ते में आउट हो जाता है तो उसे दूसरा मौका मिलता है। इस मैच से भारतीय टीम प्रबंधन को मैच की परिस्थितियों में अपने खिलाड़ियों विशेष कर गेंदबाजों का आकलन करने का अच्छा मौका मिलेगा।

स्पिनर के लिए करनी होगी माथापच्ची 
इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि गेंदबाज चाहे वह स्पिनर हो या तेज गेंदबाज वास्तविक मैच में अपेक्षित लय में हों। हेडिंग्ले के लिए एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर को चुनने के लिए गंभीर को कुछ माथापच्ची करनी होगी। जडेजा का विदेश में बल्लेबाजी रिकॉर्ड अच्छा रहा है लेकिन अगर भारत को 20 विकेट हासिल करने हैं तो फिर कुलदीप की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाएगी। कुलदीप यहां की परिस्थितियों में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अच्छे सहयोगी साबित हो सकते हैं। जडेजा बनाम कुलदीप अंतिम एकादश के लिए सबसे बड़ी पहेली है जिसे गंभीर और कोचिंग स्टाफ को सुलझाना होगा।

इसी तरह इस मैच से कोचों और कप्तान शुभमन गिल को यह देखने का मौका मिलेगा कि आकाश दीप की फुल लेंथ या प्रसिद्ध कृष्णा की बैक ऑफ द लेंथ में से कौन सी गेंद इन परिस्थितियों में बेहतर काम करती है। छह महीने बाद लाल गेंद से मैच खेलने वाले बुमराह को कई स्पैल में गेंदबाजी करने और अपनी फिटनेस को परखने का मौका मिलेगा। पीठ के निचले हिस्से में लगी चोट से वापसी के बाद से उन्होंने सिर्फ आईपीएल खेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed