फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Team Head coach Gautam Gambhir praises BCCI for invite Armed foces chiefs to IPL 2025 final match

IPL 2025: 'अविश्वसनीय कदम', आईपीएल फाइनल में सेना प्रमुखों को बुलाए जाने पर खुश हुए गंभीर; बीसीसीआई को सराहा

Wed, 28 May 2025 02:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 28 May 2025 02:48 PM IST
सार

आईपीएल के 18वें सत्र का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा और बीसीसीआई ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। बोर्ड ने समापन समारोह के लिए सीडीएस, थल सेना अध्यक्ष के साथ ही वायुसेना और नौसेना प्रमुख को भी न्योता दिया है और अब गंभीर ने इस फैसले को सराहा है।

विज्ञापन
Indian Team Head coach Gautam Gambhir praises BCCI for invite Armed foces chiefs to IPL 2025 final match
गौतम गंभीर - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने आईपीएल 2025 फाइनल में तीनों सेना प्रमुखों के साथ सीडीएस को बुलाए जाने की प्रशंसा की है। उन्होंने इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सराहना भी की है। आईपीएल के 18वें सत्र का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा और बीसीसीआई ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाएगा बीसीसीआई
बीसीसीआई ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने का फैसला किया है और इसके तहत बोर्ड ने समापन समारोह के लिए सीडीएस, थल सेना अध्यक्ष के साथ ही वायुसेना और नौसेना प्रमुख को भी न्योता दिया था। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा था, बोर्ड हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी, साहस और निस्वार्थ सेवा को सलाम करता है, जिनके ऑपरेशन सिंदूर ने वीरतापूर्ण प्रयास से राष्ट्र की रक्षा की और हमें प्रेरित किया। सम्मान के रूप में हमने समापन समारोह को सशस्त्र बलों को समर्पित करने का फैसला किया है। हमने भारतीय सेना के तीनों सेना प्रमुख, शीर्ष रैंक के अधिकारी और जवानों को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए अहमदाबाद में होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई के इस कदम पर गंभीर ने कहा, यह अविश्वसनीय कदम है। बीसीसीआई ने एक अच्छी पहल की है। यह दर्शाता है कि पूरा देश एक है और हमारे सशस्त्र बलों को सलाम कर रहा है। बिना किसी स्वार्थ के हमारी रक्षा करने के लिए मैं श्रेय सशस्त्र बलों को देता हूं। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: हार के बाद लखनऊ और पंत को बीसीसीआई ने दिया झटका, धीमी ओवर गति के लिए लगाया 30 लाख रुपये का जुर्माना
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानिए
भारत ने सात मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमले किए। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में की गई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की, जिनका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा, जिनमें एयर बेस, रडार साइट्स, और कमांड सेंटर शामिल हैं। इससे घबराए पाकिस्तान ने 10 मई को भारत के सामने सीजफायर का प्रस्ताव रखा, जिसे दोनों देशों ने आपसी चर्चा के बाद लागू कर लिया।

प्लेऑफ चरण की शुरुआत
आईपीएल 2025 सीजन का ग्रुप चरण अब समाप्त हो गया है और गुरुवार से प्लेऑफ की शुरुआत हो रही है। आईपीएल के प्लेऑफ में पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें पहुंची है। क्वालिफायर-1 में पंजाब का सामना आरसीबी से गुरुवार को होगा, जबकि एलिमिनेटर में शुक्रवार को मुंबई का मुकाबला गुजरात से होगा। क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम का सामना एलिमिनेटर की विजेता से रविवार को भिड़ेगी। तीन जून को फाइनल में क्वालिफायर-1 और क्वालिफायर-2 की विजेता टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed