फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lucknow Super Giants and skipper Rishabh Pant has been fined for maintaining a slow over rate LSG vs RCB IPL

IPL 2025: हार के बाद लखनऊ और पंत को बीसीसीआई ने दिया झटका, धीमी ओवर गति के लिए लगाया 30 लाख रुपये का जुर्माना

Wed, 28 May 2025 10:32 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 28 May 2025 10:32 AM IST
सार

बीसीसीआई ने मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए टीम के सदस्यों और पंत पर जुर्माना लगाया है। पंत पर मैच फीस का 30 लाख रुपये, जबकि इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग-11 में शामिल अन्य खिलाड़ियों पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
Lucknow Super Giants and skipper Rishabh Pant has been fined for maintaining a slow over rate LSG vs RCB IPL
ऋषभ पंत - फोटो : ANI

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स और उसके कप्तान ऋषभ पंत को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मिली हार के बाद एक और झटका लगा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए टीम के सदस्यों और पंत पर जुर्माना लगाया है। पंत पर मैच फीस का 30 लाख रुपये, जबकि इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग-11 में शामिल अन्य खिलाड़ियों पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 
विज्ञापन

आईपीएल में बयान में कहा, आईपीएल आचार संहिता के तहत धीमी ओवर गति को लेकर इस सीजन टीम का यह तीसरा अपराध था जिस कारण कप्तान पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग-11 में शामिल अन्य खिलाड़ियों पर 12 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत, जो भी कम हो उतना जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीबी की रोमांचक जीत
विराट कोहली की अर्धशतकीय और जितेश शर्मा तथा मयंक अग्रवाल की शतकीय साझेदारी के दम पर आरसीबी ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ आरसीबी क्वालिफायर-1 में पहुंच गई। अब उसका सामना 29 मई को पंजाब किंग्स से मुल्लांपुर में होगा। मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए लीग चरण के आखिरी मुकाबले में लखनऊ ने ऋषभ पंत की शतकीय पारी के दम पर तीन विकेट खोकर 227 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर 230 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह आईपीएल का तीसरा सबसे सफल रन चेज है। वहीं, आरसीबी का सबसे बड़ा रन चेज है।
विज्ञापन

शतक लगाकर पंत ने फॉर्म में की वापसी
इस सीजन रन बनाने के लिए जूझ रहे पंत ने आरसीबी के खिलाफ शतक लगाकर फॉर्म में वापसी की थी। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए मिचेल मार्श के साथ 152 रनों की विशाल साझेदारी निभाई। इस दौरान मार्श ने 37 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 67 रन बनाए। वहीं, पंत ने 54 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक पूरा किया। वह 61 गेंदों में 11 चौके और आठ छक्के की मदद 118 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed