फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Team Coach Rahul Dravid test Corona Positive before Asia cup Match against Pakistan

Rahul Dravid Cororna: भारत-पाक मैच से पांच दिन पहले भारतीय कोच कोरोना संक्रमित, कैसे होगी टीम इंडिया की तैयारी

Tue, 23 Aug 2022 01:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 23 Aug 2022 01:25 PM IST
सार

भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उनकी गैरमौजूदगी में पारस म्हामब्रे मुख्य कोच की जिम्मेदारी निभाएंगे। फिलहाल वीवीएस लक्ष्मण के टीम के साथ जुड़ने पर फैसला नहीं हुआ है।
 

विज्ञापन
Indian Team Coach Rahul Dravid test Corona Positive before Asia cup Match against Pakistan
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2022 से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया है कि टीम इंडिया के दुबई निकलने से पहले कोरोना टेस्ट में राहुल संक्रमित पाए गए। उन्हें हल्के लक्षण हैं और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी देख-रेख कर रही है। द्रविड़ फिलहाल टीम के साथ यूएई नहीं जाएंगे और पारस महाम्ब्रे को उनकी भूमिका दी जाएगी। कोरोना से उबरने के बाद द्रविड़ भारतीय टीम के साथ जुड़ पाएंगे। उनकी गैरमौजूदगी से पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की तैयारियों पर भी असर पड़ेगा। अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि वीवीएस लक्ष्मण टीम के साथ जुड़ेंगे या नहीं।
विज्ञापन


लक्ष्मण ने द्रविड़ की गैरमौजूदगी में कई बार भारतीय टीम के कोच की जिम्मेदारी संभाली है। लक्ष्मण ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में भी कोच की जिम्मेदारी संभाली थी। इस सीरीज में द्रविड़ को आराम दिया गया था। 
विज्ञापन


लक्ष्मण एनसीए के हेड हैं और इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच में भी भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं। आईपीएल में भी उन्होंने लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मेंटर की भूमिका निभाई है। इंग्लैंड में अभ्यास मैच के दौरान भी लक्ष्मण भारतीय खिलाड़ियों के साथ थे और वो टीम के सभी खिलाड़ियों को अच्छे तरीके से समयझते हैं। बतौर भारतीय कोच उनका रिकॉर्ड शानदार है। उनके कोच रहते हुए भारत ने कुल पांच मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। इसमें आयरलैंड में दो टी20 और जिम्बाब्वे में तीन वनडे मैच शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया की तैयारी पर पड़ेगा असर
भारतीय टीम को आज ही एशिया कप खेलने के लिए दुबई रवाना होना है, लेकिन कोच द्रविड़ के कोरोना संक्रमित होने के बाद टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब राहुल द्रविड़ के बिना ही भारतीय टीम दुबई के लिए निकलेगी। द्रविड़ से पहले भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी चोटिल होकर टीम से बाहर हो चुके हैं। इससे भारतीय टीम की तैयारी पर असर पड़ सकता है। द्रविड़ टीम के मुख्य कोच हैं और सभी खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से समझते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में कप्तान रोहित अकेले पड़ सकते हैं। गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे के साथ रणनीति बनाने में उन्हें परेशानी आ सकती है। हालांकि, कोच द्रविड़ के पास फोन कॉल के जरिए रोहित के साथ बातचीत करने का विकल्प भी है।

एशिया कप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान से
एशिया कप 2022 इस साल टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और इसकी शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है। भारत का पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान के साथ है। दुबई में होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया जीत हासिल कर 2021 में मिली हार का बदला लेना चाहेगी। पिछले साल पाकिस्तान ने भारत को दुबई में ही 10 विकेट से हराया था। यह पहला मौका था, जब टीम इंडिया विश्व कप के किसी मुकाबले में पाकिस्तान से हारी थी। अब भारत के पास इस हार का बदला लेने का मौका है। हालांकि, द्रविड़ के कोरोना संक्रमित होने पर भारत की तैयारियों पर असर पड़ सकता है।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

रिजर्व खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed