{"_id":"68a0abf0fa304626fe0deb85","slug":"indian-t20i-captain-suryakumar-yadav-clears-fitness-test-ahead-of-selection-panel-meeting-for-asia-cup-team-2025-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: एशिया कप के लिए चयन समिति की बैठक से पहले भारत को मिली खुशखबरी, सूर्यकुमार ने पास किया फिटनेस टेस्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: एशिया कप के लिए चयन समिति की बैठक से पहले भारत को मिली खुशखबरी, सूर्यकुमार ने पास किया फिटनेस टेस्ट
Sat, 16 Aug 2025 09:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 16 Aug 2025 09:34 PM IST
सार
भारत के टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बंगलूरू स्थिति भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : BCCI
विस्तार
एशिया कप के लिए अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति की बैठक से पहले भारत को खुशखबरी मिली है। भारत के टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बंगलूरू स्थिति भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। सूर्यकुमार आखिरी बार आईपीएल में खेलते नजर आए थे और उनकी जून में जर्मनी के म्यूनिख में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी हुई थी। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिन में एशिया कप के लिए चयन समिति की बैठक होगी जिसमें इस टूर्नामेंट के लिए टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
अगले महीने होना है एशिया कप
एशिया कप का आयोजन टी20 प्रारूप में नौ से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होना है। भारत इस टूर्नामेंट में 10 सितंबर को अपने अभियान की शुरुआत यूएई के खिलाफ करेगा। भारत का इसके बाद 14 सितंबर को दुबई में मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ होगा। सूर्यकुमार ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था और कुल 717 रन बनाए थे। वह सचिन तेंदुलकर के बाद मुंबई इंडियंस के लिए एक आईपीएल सीजन में 600 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे।

आईपीएल में जमकर गरजा था सूर्यकुमार का बल्ला
सूर्यकुमार ऑरेंज कैप जीतने वाले गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन (759) के बाद आईपीएल 2025 में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। मुंबई ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था जहां उन्होंने एलिमिनेटर में गुजरात को हराया था, लेकिन क्वालिफायर-2 में उन्हें पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने टी20 मुंबई लीग में हिस्सा लिया जहां पांच पारियों में 122 रन बनाए। यह स्पष्ट नहीं था कि उन्हें उसी दौरान हर्निया का दर्द उठा या नहीं। सूर्यकुमार की 2023 में टखने की सर्जरी और स्पोर्ट्स हर्निया का ऑपरेशन भी हुआ था।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, 'सर्जरी के बाद दोबारा खेलने के लिए फिटनेस टेस्ट अनिवार्य है और सूर्यकुमार ने इस टेस्ट को पास कर लिया है।'