फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Seamer Mohammed Shami will join the Indian team before second test for the Border-Gavaskar Trophy

BGT: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम से जुड़ेंगे मोहम्मद शमी, दूसरे टेस्ट से पहले होंगे शामिल

Sat, 16 Nov 2024 05:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 16 Nov 2024 05:03 PM IST
सार

शमी पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। टूर्नामेंट के दौरान वह चोटिल हो गए थे जिसके बाद उनकी इस साल के शुरुआत में टखने की सर्जरी हुई थी। शमी हाल ही में मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के पांचवें दौर के मुकाबले में खेले थे।

विज्ञापन
Indian Seamer Mohammed Shami will join the Indian team before second test for the Border-Gavaskar Trophy
मोहम्मद शमी - फोटो : X

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम से जुड़ेंगे। शमी को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन इस तेज गेंदबाज ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, शमी निश्चित की दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे। 
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी से की थी वापसी 
शमी पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। टूर्नामेंट के दौरान वह चोटिल हो गए थे जिसके बाद उनकी इस साल के शुरुआत में टखने की सर्जरी हुई थी। शमी हाल ही में मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के पांचवें दौर के मुकाबले में खेले थे। शमी ने इस मैच से 360 दिनों के बाद मैदान पर वापसी की थी। बंगाल के लिए खेलते हुए शमी ने 43.2 ओवर गेंदबाजी की और सात विकेट झटके। इसके अलावा उन्होंने बल्ले से 37 रनों का योगदान भी दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पर्थ में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके लिए रोहित शर्मा को छोड़कर टीम के अन्य सभी सदस्य ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं और उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी है। माना जा रहा था कि शमी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से भारतीय टीम में वापसी करेंगे, लेकिन जब टीम की घोषणा हुई थी तो उनका नाम शामिल नहीं था। हालांकि, शमी ने जिस तरह से मैदान पर वापसी की है, उससे चयनकर्ता प्रभावित हुए हैं। शमी अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हैं तो यह भारत के लिए राहत की बात होगी।
विज्ञापन

शमी ने विराट कोहली के नेतृत्व में 2018-19 में भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। शमी ने ऑस्ट्रेलिया में आठ मैचों में 31 विकेट लिए हैं, लेकिन आगामी सीरीज के लिए भारत द्वारा घोषित टीम का हिस्सा नहीं थे। हालांकि, अब खबर सामने आ रही है कि वह इस महत्वपूर्ण सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगे। 

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिहाज से अहम है सीरीज
भारत के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। भारत को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से करारी हार का सामना करना पड़ा था जिससे उसके डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को झटका लगा है। भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ हार से डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर खिसक गया था और अगर उसे खिताबी मुकाबले में प्रवेश करना है तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-0 से जीत दर्ज करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed