फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian players welcoming New Year 2025 Rohit sharma japrit bumrah ravichandran ashwin shared photos see

New Year 2025: नए साल के जश्न में डूबे भारतीय खिलाड़ी, रोहित से बुमराह तक ने दी फैंस को बधाई, देखें तस्वीरें

Tue, 31 Dec 2024 07:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 31 Dec 2024 07:55 PM IST
सार

मंगलवार को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से लेकर जसप्रीत बुमराह तक सभी खिलाड़ियों ने नए साल का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर खास तस्वीरें पोस्ट कीं और प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Indian players welcoming New Year 2025 Rohit sharma japrit bumrah ravichandran ashwin shared photos see
रोहित शर्मा-रितिका सजदेह-संजना गणेशन-जसप्रीत बुमराह - फोटो : rohitsharma45/sanjanaganesan

विस्तार

नए साल की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। कुछ ही घंटों बाद भारत में हर कोई 2024 को अलविदा और 2025 का स्वागत कर रहा होगा। भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और नए साल का स्वागत कर रही है। मंगलवार को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से लेकर जसप्रीत बुमराह तक सभी खिलाड़ियों ने नए साल का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर खास तस्वीरें पोस्ट कीं और प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

रोहित ने इस तरह कहा 2024 को अलविदा
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक खास वीडियो अपने इंस्टा हैंडल से साझा किया। यह वीडियो 2024 में बिताई खट्टी-मीठी यादों का है, जिसमें हिटमैन का मुंबई इंडियंस के लिए खेलना, टी20 विश्व कप का खिताब जीतना, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रन बनाने से चूकना शामिल है। वीडियो में रोहित ने अपने परिवार की भी तस्वीर साझा की हैं। बता दें कि, इस साल उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने एक बेटे को जन्म दिया था। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- सभी उतार-चढ़ावों और बीच की हर चीज के लिए 2024 को धन्यवाद।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)


विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन ने पत्नी के साथ किया नए साल का स्वागत
भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी साल 2025 का स्वागत करते हुए खास तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने पत्नी प्रीति नारायण के साथ तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- एक सपना जो आप अकेले देखते हैं वह सिर्फ एक सपना है। एक सपना जो आप साथ मिलकर देखते हैं वह हकीकत है। 2025 की शुभकामनाएं। 



अश्विन ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। उन्होंने गाबा टेस्ट के बाद अपने संन्यास का एलान किया था। अश्विन ने टेस्ट में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज के तौर पर अपना करियर समाप्त किया। 106 टेस्ट मैचों में अश्विन ने 537 विकेट झटके और वह बस पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले से पीछे थे जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 619 विकेट लिए हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ashwin (@rashwin99)


विज्ञापन

बुमराह ने भी दी प्रशंसकों को शुभकामनाएं
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी अपनी पत्नी संजना गणेशन के साथ 2024 को अलविदा कहा। उन्होंने अपने पूरे परिवार की तरफ से प्रशंसकों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। बता दें कि, 31 वर्षीय गेंदबाज फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अब तक खेले चार मुकाबलों में बुमराह ने 30 विकेट हासिल किए हैं। वह अब तक इस सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanjana Ganesan (@sanjanaganesan)


इरफान पठान ने इस तरह मनाया जश्न
पूर्व भारतीय गेंदबाज इरफान पठान भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। उन्होंने वहीं से सभी को नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खास वीडियो पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा- आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। उत्तम स्वास्थ्य और नए उत्साह के साथ यह वर्ष मंगलमय हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed