रवि शास्त्री बोले- खिलाड़ियों को 'कौड़ी' के बराबर मिल रही सैलरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय खिलाड़ियों की फीस बढ़ोत्तरी को लेकर भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री खुश नहीं है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने बीसीसीआई द्वारा खिलाड़ियों की फीस में बढ़ोत्तरी की तुलना 'कौड़ी' से कर डाली।
पिछले महीने बीसीसीआई ने सभी अनुबंधित खिलाड़ियों की सैलरी को दुगना करते हुए तीन ग्रेड में, 2 करोड़, 1 करोड़ और 50 लाख सैलरी कर दी थी। बोर्ड ने मैच फीस को भी बढ़ाकर 15 लाख, 6 लाख और 3 लाख कर दिया था। ये फीस तीनों ही फॉर्मेट के मैचों के लिए तय की गई थी।
लेकिन फीस की इस बढ़ोत्तरी से असंतुष्ट रवि शास्त्री ने कहा है कि ये कुछ नहीं (क्या उन्हें मिल रहा है) है। 2 करोड़ कौड़ी के बराबर है। ऑस्ट्रेलियन (खिलाड़ियों) को कितना मिलता है?
रवि शास्त्री ये कहा कि बोर्ड को इस बात का भरोसा दिलाना चाहिए कि सौराष्ट्र के खिलाड़ी टी-20 मैच का हिस्सा न बन पाने के लिए चिंतित न हों।
शास्त्री ने कहा कि टेस्ट के खिलाड़ियों का ग्रेड सबसे बेहतर होना चाहिए। इसमें पुजारा जैसे खिलाड़ी ऊपर होने चाहिए जिन्हें आईपीएल में न चुने जाने पर दु:ख नहीं होता।
शास्त्री ने बताया कि हमारे बेहतरीन बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा जिसे आईपीएल की किसी फ्रेंचाईजी ने नहीं खरीदा। हालांकि पुजारा को बोर्ड ने बी ग्रेड से प्रमोट करते हुए ए ग्रेड में रखा है।