फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian pacer Mohammed Shami showcased his class in Vijay Hazare Trophy Preliminary quarter final match

Vijay Hazare Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम घोषित होने से पहले शमी ने दिखाया दम, फिर भी हारा बंगाल

Thu, 09 Jan 2025 06:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 09 Jan 2025 06:47 PM IST
सार

भारत में 2023 में खेले गए वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले शमी की नजरें अगले महीने होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने पर हैं। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज भी होनी है, ऐसे में चयनकर्ता मैच फिटनेस को देखते हुए इस सीरीज के लिए शमी का चयन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Indian pacer Mohammed Shami showcased his class in Vijay Hazare Trophy Preliminary quarter final match
मोहम्मद शमी - फोटो : X

विस्तार

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम घोषित होने से पहले विजय हजारे ट्रॉफी के प्रीलिमिनेरी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अपना दम दिखाया। शमी ने हरियाणा के खिलाफ तीन विकेट झटके और एक बार फिर अपनी फॉर्म साबित की। हालांकि, उनका यह स्पैल भी बंगाल को जीत नहीं दिला सका और हरियाणा ने यह मुकाबला 72 रनों से अपने नाम किया। 
विज्ञापन

बंगाल ने टॉस जीतकर हरियाणा को पहले बल्लेबाज का न्योता दिया और शमी की अगुआई में बंगाल के गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया। इसके बावजूद हरियाणा निशांत सिंधू के 64 रन और पार्थ वत्स के 62 रनों के दम पर 50 ओवर में नौ विकेट पर 298 रन बनाने में सफल रहा। जवाब में बंगाल के लिए सलामी बल्लेबाज ने अभिषेक पोरेल ने 57 रनों की पारी खेली, लेकिन पूरी टीम 43.1 ओवर में 226 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमी की होगी वापसी?
भारत में 2023 में खेले गए वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले शमी की नजरें अगले महीने होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने पर हैं। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज भी होनी है, ऐसे में चयनकर्ता मैच फिटनेस को देखते हुए इस सीरीज के लिए शमी का चयन कर सकते हैं। शमी ने हरियाणा के खिलाफ अपने कोटे के पूरे 10 ओवर गेंदबाजी की और 61 रन देकर तीन विकेट लिए। शमी इससे पहले रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी प्रभावित कर चुके हैं। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नहीं मिली थी जगह
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद माना जा रहा था कि शमी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में चुना जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। शमी वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और पिछले साल उनके टखने की सर्जरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed