फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: पिंक बॉल पर नाचती दिखी ओपनिंग जोड़ी, पलक झपकते ही पृथ्वी-मयंक की गिल्लियां बिखरीं

Thu, 17 Dec 2020 11:33 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 17 Dec 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
Indian opening pair flop again in Australia Prithvi shaw and mayank agarwal failed in adelaide test
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट के साथ शुरू हो चुका है। लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से दोनों चिर-प्रतिद्वंदी टीमें आमने-सामने हैं। हालांकि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम के लिए एक बार फिर से शुरुआत बेहद खराब रही। पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल की नई जोड़ी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के आगे ढेर हो गई। शॉ तो पारी की दूसरी ही गेंद पर स्टार्क की अंदर आती गेंद पर बोल्ड हो गए जबकि मयंक को 17 रन पर कमिंस ने अपना शिकार बनाया।

Indian opening pair flop again in Australia Prithvi shaw and mayank agarwal failed in adelaide test
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter

गौरतलब है कि रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में इस बार टीम इंडिया ने पृथ्वी शॉ को मौका दिया। ऐसे में बृहस्पतिवार को मयंक और पृथ्वी की जोड़ी भारत की तरफ से पारी का आगाज करने उतरी। पृथ्वी जहां बिना खाता खोले आउट हो गए, वहीं मयंक भी बल्ले से संघर्ष करते दिखे और बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। 

Indian opening pair flop again in Australia Prithvi shaw and mayank agarwal failed in adelaide test
शुभमन गिल - फोटो : social media

बता दें कि पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे शॉ के चयन पर भी कई दिग्गजों ने सवाल उठाए और उनकी जगह पर शुभमन गिल को मौका देने की पैरवी की थी। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब ऑस्ट्रेलिया में भारतीय सलामी जोड़ी फेल हुई है, इससे पहले भी वो अक्सर संघर्ष करते नजर आई है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian opening pair flop again in Australia Prithvi shaw and mayank agarwal failed in adelaide test
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : सोशल मीडिया

वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा की जोड़ी ही यहां सबसे अधिक सफल रही है और दोनों ने मिलकर दो बार शतकीय साझेदारी निभाई है। 2003-04 के दौरे में सहवाग और चोपड़ा के बीच मेलबर्न में 141 रनों की साझेदारी हुई थी जो अभी तक यहां भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी बनी हुई है। इन दोनों की जोड़ी ने सिडनी में भी उसी साल 123 रन जोड़े थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed