एडिलेड में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट में भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। 25 टॉस जीतकर 21 बार टीम को मैच जिताने वाले कोहली की किस्मत एक बार फिर चमकी। परंपरा के उलट भारतीय टीम ने एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी थी जबकि ऑस्ट्रेलिया ने आज मैच के दौरान इसका खुलासा किया।
इन 11 खिलाड़ियों के साथ डे-नाइट टेस्ट खेलने उतरी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने भी खोले पत्ते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईशात शर्मा की गैरहाजिरी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी का साथ देने के लिए उमेश यादव को चुना गया है। अनुभवी पेसर ईशांत महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बाद पांच बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन सकते थे, लेकिन चोट ने उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया, उन्होंने पिछले दौरे पर 68 प्रतिशत ऑस्ट्रेलियाई विकेट हासिल किए थे। उमेश दूसरे अभ्यास मैच में नहीं खेले थे, लेकिन पहले प्रैक्टिस मैच में उन्होंने चार विकेट लिए थे।
केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। शुभमन गिल भी बाहर है। मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ की जोड़ी सलामी बल्लेबाजी का मोर्चा संभाल रहे हैं। दूसरे अभ्यास मैच में शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। पिंक बॉल से दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा था। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र डे-नाईट टेस्ट भी खेला था, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।
भले ही ऋषभ पंत ने दूसरे अभ्यास मैच में पिंक बॉल से ताबड़तोड़ शतक जड़ा हो, लेकिन ऋधिमान साहा ही पहली पसंद बने। वह कल से शुरू हो रहे मैच में विकेट के पीछे जिम्मेदारियां निभाते नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलियाई पिच पर कुशल विकेटकीपर की आवश्यकता होती है, चयन का आधार बल्लेबाजी से ज्यादा कीपिंग होगी। तीन पेसर के अलावा स्पिन की बागडोर अकेले रविचंद्रन अश्विन संभालेंगे।
UPDATE🚨: Here’s #TeamIndia’s playing XI for the first Border-Gavaskar Test against Australia starting tomorrow in Adelaide. #AUSvIND pic.twitter.com/WbVRWrhqwi
— BCCI (@BCCI) December 16, 2020