भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट के साथ शुरू हो चुका है। लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से दोनों चिर-प्रतिद्वंदी टीमें आमने-सामने हैं। हालांकि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम के लिए एक बार फिर से शुरुआत बेहद खराब रही। पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल की नई जोड़ी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के आगे ढेर हो गई। शॉ तो पारी की दूसरी ही गेंद पर स्टार्क की अंदर आती गेंद पर बोल्ड हो गए जबकि मयंक को 17 रन पर कमिंस ने अपना शिकार बनाया।
AUSvIND: पिंक बॉल पर नाचती दिखी ओपनिंग जोड़ी, पलक झपकते ही पृथ्वी-मयंक की गिल्लियां बिखरीं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन