{"_id":"5b6bee924f1c1b31388b58ee","slug":"indian-national-cricket-selectors-ready-to-receive-a-huge-pay-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ताओं के हाथ जल्द लगेगा जैकपॉट, अब लाखों में नहीं करोड़ों में होगी कमाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ताओं के हाथ जल्द लगेगा जैकपॉट, अब लाखों में नहीं करोड़ों में होगी कमाई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
एमएसके प्रसाद
- फोटो : crictracker
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं के वेतन में बढ़ोतरी को लेकर मंजूरी दे दी है। इस समझौते के बाद चयन समिति के सदस्यों के वार्षिक वेतन में करीब 20 से 30 लाख रुपये की बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
इस फैसले के बाद चयन समिति के सदस्यों की वार्षिक आय करीब 60 लाख रुपये हो जाएगी और पैनल चेयरमैन को करीब एक करोड़ रुपये सालाना आय के रूप में मिलेंगे। इससे पहले चयन समिति के सदस्यों और पैनल चीफ को क्रमश: 60 लाख और 80 लाख रुपये सालाना वेतन मिलता था।
विज्ञापन
बता दें कि राष्ट्रीय क्रिकेट चयन समिति का नेतृत्व फिलहाल पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एमएसके प्रसाद कर रहे हैं। इसके अलावा पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज देवांग गांधी और स्पिनर सरणदीप सिंह भी इस समिति के अन्य सदस्य हैं।
विज्ञापन
इससे पहले गगन खोड़ा और जतिन पारंजपे भी इस समिति के सदस्य थे, लेकिन लोढ़ा कमिटी के सिफारिशों के बाद दोनों को पैनल छोड़ना पड़ा था। इसमें कहा गया था कि चयन समिति के सदस्य केवल वही क्रिकेटर होंगे, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेला है।
बता दें कि चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने साल 1999-2000 तक कुल छह टेस्ट मैच खेले हैं। वहीं गांधी और सरणदीप सिंह ने टीम इंडिया के लिए क्रमश: चार और तीन टेस्ट मैच खेले हैं। जबकि खोड़ा और परंजापे ने टीम इंडिया के लिए सिर्फ लिमिटेड ओवर्स का का क्रिकेट ही खेला है।